काल के गाल में समाया परिवार! बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने से टक्कर, सड़क पर बिछ गईं एक ही परिवार की 3 लाशें

Edited By Purnima Singh,Updated: 10 Jun, 2026 03:31 PM

3 members of the same family killed in an accident in barabanki

बाराबंकी के देवा इलाके में मंगलवार देर रात मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने हुई टक्कर में छह वर्षीय बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब 12:30 बजे देवा-चिनहट...

बाराबंकी : जिले के देवा इलाके में मंगलवार देर रात मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने हुई टक्कर में छह वर्षीय बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब 12:30 बजे देवा-चिनहट मार्ग पर गोपालपुर मोड़ के पास हुआ। 

मलिकसंड देवगांव निवासी ब्रजेंद्र कुमार (25) अपनी मां सुधा देवी (50) और छह वर्षीय बेटी नैना के साथ एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। टक्कर के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ब्रजेंद्र कुमार और सुधा देवी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल नैना को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। 

अतिरिक्त थाना प्रभारी रोहित शुक्ला ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और वाहन चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!