वर्दी का था सपना, रास्ते में उजड़ गया सुहाग... बहन के सामने भाई ने जीजा के सिर में सटाकर मारी गोली, Love Marriage के 4 महीने बाद कत्ल

Edited By Purnima Singh,Updated: 09 Jun, 2026 07:32 PM

husband shot dead in front of his wife as she was returning from an exam

सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद लौट रहे एक दंपती की यात्रा उस समय खौफनाक वारदात में बदल गई जब हाईवे पर बाइक सवार हमलावर ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने अपने ही भाई पर हत्या का आरोप लगाया है, जो प्रेम विवाह से नाराज बताया...

Saharanpur News : सहारनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद लौट रहे एक दंपती की यात्रा उस समय खौफनाक वारदात में बदल गई जब हाईवे पर बाइक सवार हमलावर ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने अपने ही भाई पर हत्या का आरोप लगाया है, जो प्रेम विवाह से नाराज बताया जा रहा है।

हाईवे पर स्कॉर्पियो चढ़ते ही साले ने सिर में सटाकर मारी गोली  
घटना शनिवार शाम की है। शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय शिव कुमार अपनी पत्नी आकांक्षा को सहारनपुर के गोचर इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे। जैसे ही वाहन हाईवे पर चढ़ा, तभी कथित रूप से आकांक्षा के भाई मंजीत ने गाड़ी को रोककर शिव कुमार के सिर में सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।ट

प्रेम विवाह से नाराज था साला
पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बन गया। मृतक की पत्नी आकांक्षा ने पुलिस को बताया कि उसने करीब चार महीने पहले शिव कुमार से प्रेम विवाह किया था, जिससे उसके परिवार वाले नाराज थे। उसका आरोप है कि इसी रंजिश में उसके भाई ने पति की हत्या की है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे पकड़ने का दावा किया गया है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रेम विवाह से उपजी पारिवारिक रंजिश का मामला सामने आ रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!