मकान मालिक को समझाने गए पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला

Edited By PTI News Agency,Updated: 19 May, 2020 06:03 PM

pti uttar pradesh story

नोएडा,19 मई (भाषा) जनपद के थाना फेस-3 क्षेत्र के बहलौलपुर गांव में प्रवासी मजदूर से किराया ना दे पाने पर उसका मकान मालिक मंगलवार को जबरन मकान खाली करवा रहा था। इस बात की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर मकानमालिक के आदमी ने हमला कर...

नोएडा,19 मई (भाषा) जनपद के थाना फेस-3 क्षेत्र के बहलौलपुर गांव में प्रवासी मजदूर से किराया ना दे पाने पर उसका मकान मालिक मंगलवार को जबरन मकान खाली करवा रहा था। इस बात की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर मकानमालिक के आदमी ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस वालों ने मकान की देखरेख करने वाले बनवारी को समझाने का प्रयास किया कि, जिलाधिकारी के आदेशानुसार किराया न देने पर किसी मजदूर को वह मकान से नहीं निकाल सकता। इस बात पर वह आक्रोशित हो गया, तथा मौके पर पहुंचे दोनों पुलिसकर्मी बृजपाल व लक्ष्मण के ऊपर लोहे की सरिया व चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में दोनों पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि दोनों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय हरीश चंदर ने बताया कि इस मामले में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी बनवारीलाल को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से पुलिस ने हत्या के प्रयास में प्रयोग किया हुआ चाकू व सरिया बरामद किया है।




यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!