UP में खोई जमीन हासिल करने में जुटी प्रियंका, बोली- ‘अमेठी से राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता’

Edited By Umakant yadav,Updated: 27 Jan, 2021 06:14 PM

priyanka said  not political but family relationship with amethi

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को अपनी खोई जमीन हासिल करने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं। जिसके लिए गांव और शहर तक पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नए साल का कलेंडर पहुंचा रही है। गांधी ने बुधवार को कहा कि अमेठी...

अमेठी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को कहा कि अमेठी से राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता है और परिवार के ये रिश्ते कभी कमजोर नहीं हो सकते। प्रियंका वाड्रा ने अमेठी के ज़ामों ब्लॉक की न्याय पंचायत दखिन वारा में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को बुधवार को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, ‘‘अमेठी से घर और परिवार का पुराना और मजबूत रिश्ता है, अमेठी और अमेठी के लोगों से हमारा संबंध जैसे पहले था, वैसे ही आज भी कायम है और आगे भी रहेगा।'' वाड्रा ने कहा कि संगठन निर्माण हम सबकी पहली प्राथमिकता है।

बैठक के बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने बैठक के दौरान कृषि कानून की भी चर्चा की और बताया कि यह किसान विरोधी कानून सिर्फ किसानों को नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए खतरनाक है। सिंघल ने बताया कि वाड्रा ने कहा कि दो माह से किसान दिल्ली के बार्डर पर बैठे हुए हैं लेकिन सरकार किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रही है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि कांग्रेस शासित प्रदेशों में किसानों के हित में तमाम काम किये जा रहे हैं। उन्होंने अमेठी की समस्याओं के बारे में जानकारी भी ली। प्रियंका ने कहा, ‘‘कांग्रेस संगठन को न्याय पंचायत के बाद गांव व बूथ स्तर तक मजबूत करके हमें गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों, असहायों की आवाज सुननी है और उनसे जुड़़ना है और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।''

गौरतलब है कि प्रियंका वाड्रा हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को अपनी खोई जमीन हासिल करने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं। जिसके लिए गांव और शहर तक पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नए साल का कलेंडर पहुंचा रही है। पार्टी के अनुसार वाड्रा ने यूपी में 10 लाख नए साल के कैलेंडर भेजे हैं।         

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!