"कष्ट तो है, घबराहट भी है...", प्रेमानंद महाराज ने भक्तों के लिए भेजा भावुक संदेश, संत की तबीयत पर आया सबसे बड़ा अपडेट!

Edited By Purnima Singh,Updated: 09 Oct, 2025 01:43 PM

premananda maharaj sent an emotional message to the devotees

राधारानी के परम भक्त संत प्रेमानंद महाराज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। संत सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वे अपने सत्संग के माध्यम से लोगों को सांसारिक और आध्यात्मिक जीवन का ज्ञान देते हैं ....

वृंदावन : राधारानी के परम भक्त संत प्रेमानंद महाराज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। संत सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वे अपने सत्संग के माध्यम से लोगों को सांसारिक और आध्यात्मिक जीवन का ज्ञान देते हैं। अक्सर, प्रेमानंद महाराज से सत्संग के बाद श्रद्धालु अपनी तमाम तरह की समस्याओं को लेकर सवाल पूछते हैं, जिसका संत बहुत ही सहजता से उत्तर देते हैं। इतना ही नहीं संत के दर्शन के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में भक्त उनकी रात्रि पदयात्रा में आते हैं। 

भक्तों को सता रही महाराज की चिंता 
हालांकि, अभी संत का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। जिसके चलते उनकी रात्रि पदयात्रा भी रोक दी गई है। हर दिन रात 2 बजे निकलने वाली उनकी रात्रि दर्शन पदयात्रा भक्तों के लिए आस्था और भक्ति का विशेष अवसर होती थी। यह पदयात्रा अचानक रोके जाने से लाखों भक्त उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता में हैं। भक्तों को महाराज की चिंता सता रही है, अब कुछ देर पहले उनकी हेल्थ से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। 



'कष्ट तो है, घबराहट भी है' 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराज ने खुद अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बताते हुए कहा- 'कष्ट तो है, घबराहट भी है, लेकिन बहुत कृपा है। हम बहुत अच्छे हैं। आप सब प्रसन्न रहिए, जल्दी ही मिलेंगे।' इस संदेश के मिलने के बाद भक्तों ने कुछ राहत भरी सांस ली है। 

संत की हालत देख भक्त हुए भावुक 
बता दें कि बीते दिनों संत के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल bhajanmarg_official पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था। इस वीडियो में संत की हालत देख भक्त भावुक हो गए थे। वीडियों में महाराज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने दर्द में हैं। वीडियो में उनकी आंखें सूजी हुई और चेहरा एक दम सुर्ख लाल दिखाई दे रहा है। उनकी आवाज भी कंपकंपा रही है। भक्त उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!