2 hours ago
3 hours ago
5 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
14 hours ago
1 day ago
2 days ago
Friday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
योगी के मंदिर पर सियासत! अखिलेश ने फंसाया जमीन विवाद का पेंच, बोले- एक्शन CM लेंगे या दिल्ली से दस्ता आएगा
Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 24 Sep, 2022 03:37 PM
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर विवादों में आ गया है। एक तरफ जहां मंदिर बनाने वाले के चाचा ने ही जमीन पर ...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर विवादों में आ गया है। एक तरफ जहां मंदिर बनाने वाले के चाचा ने ही जमीन पर अवैध कब्जा कर मंदिर बनाने का आरोप लगाया है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस पर अब सवाल दाग दिया है। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि अयोध्या जिले में जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनाया गया है और अब मुख्यमंत्री जी बताएं कि ऐसे भूमाफिया पर वो कार्रवाई करेंगे या दिल्ली से विशेष दस्ता आएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में राम जन्मभूमि से करीब 25 किलोमीटर दूर भरतकुंड क्षेत्र में फैजाबाद-प्रयागराज राजमार्ग पर एक मंदिर बनाया गया है, जहां उनकी नियमित पूजा-अर्चना होती है। मंदिर का निर्माण करने वाले स्थानीय निवासी प्रभाकर मौर्य ने बीते दिनों कहा था, ‘‘हमने योगी जी का मंदिर बनाया है, जो भगवान राम का मंदिर बना रहे हैं।'' शनिवार को समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया ''ये जमीन कब्जाने का योगी मॉडल है? कहीं भी, कैसी भी सरकारी या निजी जमीन को कब्जाने हेतु भाजपा से जुड़े लोग ऐसे कुकर्म कर रहे, योगी जी! ये फ्रॉड आदमी जिसने आपका मंदिर बनवाया ये आपके उपमुख्यमंत्री पद के लिए उचित व्यक्ति प्रतीत होता है क्योंकि इसकी अहर्ताएं आपके मानक अनुसार हैं!'' अखिलेश यादव ने शुक्रवार की देर रात ट्वीट किया ''अयोध्या में मुख्यमंत्री जी का जो मंदिर बनाया गया है, उसको बनाने वाले के चाचा ने ही यह शिकायत मुख्यमंत्री जी से की है कि वो ज़मीन पर अवैध कब्जा करने की बदनीयत से बनाया गया है।'' इसी ट्वीट में यादव ने सवाल किया, ''अब मुख्यमंत्री जी बताएं कि ऐसे भू-माफिया भतीजे पर कार्रवाई वो करेंगे या दिल्ली से विशेष दस्ता आयेगा।'' गौरतलब है कि अयोध्या में योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनाया गया है, जहां नियमित रूप से सुबह और शाम दोनों समय विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद बांटा जा रहा है। यह मंदिर राम जन्मभूमि से करीब 25 किलोमीटर दूर जिले के भरतकुंड क्षेत्र में फैजाबाद-प्रयागराज राजमार्ग पर बनाया गया है।
केंद्र सरकार के इशारे पर बड़ा एक्शन: UP से पाक नागरिकों की वापसी, CM योगी खुद संभाल रहे कमान
ऑपरेशन सिंदूर के बाद CM योगी का जोश, कानपुर के शहीद शुभम की पत्नी से कहा था- 'सिंदूर उजाड़ने वालों...
यूपी में आंधी-बारिश का कहर, CM योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
ब्राह्मण पर सियासत की जंग: अखिलेश के 'तिलक नहीं भाता' बयान पर गरजे पाठक, बोले- 'जिन्होंने जहर...
सीएम योगी अयोध्या में संत रविदास मंदिर के सत्संग भवन का करेंगे उद्घाटन, 400 लोगों के बैठने की होगी...
PAK से टकराव के बीच CM योगी पहुंचे शाहजहांपुर, गंगा एक्सप्रेस-वे पर लगाई ‘मुहर’, अब हवाई पट्टी से...
पोस्टर बना सियासत का बम! आंबेडकर का चेहरा, अखिलेश का नाम... क्या सपा ने पार की हदें?
'Operation Sindoor' पर CM योगी का गरजता बयान, कहा- ' नया भारत अब दुश्मन को उसकी मांद में घुसकर...
पहलगाम हमले के बाद योगी सरकार का बड़ा एक्शन! UP से घुसपैठियों की सफाई शुरू, अब बांग्लादेशी और...
CM Yogi ने ‘उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम' के गठन के दिए निर्देश
USD $
09/05/2025 20:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
Teams will be announced at the toss
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, प्रमोशन मिल सकती है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ी खटास आ सकती है
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। रुके हुआ धन प्राप्त हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी। आज मन को शांत रखें
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। जेब खर्च पर ध्यान दें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। लंबे समय से बनाई गई योजनाओं पर काम कर सकते हैं।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। समाज में लोग आपके व्यवहार की तारीफ कर सकते हैं। जीवनसाथी के
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। किसी बाहर वालों की बातों में आकर निवेश न करें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बच्चों को मिली सफलता पर गर्व होगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। सामाजिक कार्य कर रहे जातको के मान सम्मान में वृद्धि होगी
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ चल रहा तनाव खत्म हो जाएगा, रिश्ता पहले के मुकाबले
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes