कासगंज: सरकारी रिवाल्वर से पुलिस उपनिरीक्षक ने खुद को मारी गोली, मौत

Edited By Deepika Rajput,Updated: 26 Aug, 2019 11:13 AM

police sub inspector shot himself

उत्तर प्रदेश पुलिस में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कहीं कोई खुद को गोली मार रहा है तो कहीं कोई जहर खा रहा है। इसी कड़ी में कासगंज के पटियाली क्षेत्र में दरियावगंज चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक देवी सिंह ने अपनी सरकारी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

कासगंजः उत्तर प्रदेश पुलिस में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कहीं कोई खुद को गोली मार रहा है तो कहीं कोई जहर खा रहा है। इसी कड़ी में कासगंज के पटियाली क्षेत्र में दरियावगंज चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक देवी सिंह ने अपनी सरकारी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि मथुरा के राया क्षेत्र के रहने वाले 54 वर्षीय उपनिरीक्षक देवी सिंह किसी काम से रविवार देर शाम पटियाली फायर स्टेशन पर गया था। उसने वहां तैनात चौकीदार सत्य प्रकाश से बातचीत की थी। इस दौरान चौकीदार देवी सिंह को वहीं छोड़कर किसी काम से चला गया। चौकीदार के जाने के बाद देवी सिंह ने वहीं एक कमरे में अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. पवित्र मिहं त्रिपाठी अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन कर रही है। बता दें कि, हाल में गाजियाबाद और बिजनौर से इसी तरह की घटनाएं प्रकाश में आई थीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!