PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी पर भड़का लोगों का का गुस्सा, बिलावल भुट्टो के खिलाफ प्रदर्शन कर फूंका पुतला

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Dec, 2022 06:38 PM

people s anger erupted over remarks against pm modi effigy burnt in

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अत्यधिक ‘‘निंदनीय और अपमानजनक'' टिप्पणी करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ यहां शनिवार को प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भुट्टो...

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अत्यधिक ‘‘निंदनीय और अपमानजनक'' टिप्पणी करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ यहां शनिवार को प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भुट्टो की टिप्पणी के खिलाफ गुजरात के विभिन्न हिस्सों में भी प्रदर्शन किया। भाजपा की उप्र इकाई के एक नेता ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला भी फूंका।

 पार्टी प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने बताया,"भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने उप्र भाजपा कार्यालय से अटल चौक (राज्य की राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में) तक एक जुलूस निकाला, और बिलावल भुट्टो के खिलाफ नारे लगाए। उप्र भाजपा प्रमुख भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला भी जलाया।''

उन्होंने भुट्टो पर तंज कसते हुए कहा, "वह (बिलावल भुट्टो) 'विदेश मंत्री' नहीं, बल्कि 'विद्वेष मंत्री' हैं।" वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए चौधरी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के विदेश मंत्री भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) के बारे में दिया गया बयान बेहद आपत्तिजनक है। वह हमारे प्रधानमंत्री के बारे में कही गई बातें और अपना बयान वापस लें तथा 135 करोड़ लोगों (भारत के) से माफी मांगें।"

बता दें कि गुजरात के राजकोट, वडोदरा, गांधीनगर, बोटाद, महिसागर,गांधीनगर, जूनागढ़ और कई अन्य स्थानों पर प्रदर्शन किये गये। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भुट्टो के खिलाफ नारेबाजी की और कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला भी फूंका। गांधीनगर में, प्रदेश भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रशांत कोराट ने पाकिस्तान और भुट्टो की निंदा करते हुए एक ज्ञापन राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंपा।

कोराट ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भुट्टो ने जो कुछ कहा है वह समूचे देश और न सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी, बल्कि इसके (भारत के) निवासियों का अपमान है।'' भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में पाकिस्तान पर करारा प्रहार करने के बाद भुट्टो ने यह टिप्पणी की थी। जयशंकर ने आतंकवाद को पाकिस्तान के समर्थन को लेकर उस पर (पाकिस्तान पर) प्रहार किया था। भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख सी आर पाटिल ने पाकिस्तान को ‘भिखारी' करार दिया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर भुट्टो की टिप्पणी की पूरी दुनिया में अलोचना हुई है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी टिप्पणी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान को दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपनी स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। दुनिया भुट्टो परिवार की करतूत जानती है।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!