Edited By Mamta Yadav,Updated: 22 May, 2023 04:28 PM

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) में अपराध (Crime) रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी बेख़ौफ़ (Criminal fearless) होकर शहर में घूम रहे है। 12 घंटे के अंदर अलग-अलग थाना क्षेत्र में महिला (Women) समेत 3 लोगों को गोली मारकर (Shot...
फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) में अपराध (Crime) रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी बेख़ौफ़ (Criminal fearless) होकर शहर में घूम रहे है। 12 घंटे के अंदर अलग-अलग थाना क्षेत्र में महिला (Women) समेत 3 लोगों को गोली मारकर (Shot Out) घायल (Injured) कर दिया गया है। तीन थानों में गोली कांड से जिले में दहशत फैल गई है। इस गोली कांड में एक महिला सहित 3 लोगों को गोली लगी है। हालत गंभीर होने पर हाई सेंटर रेफर किया गया है।

बता दें कि फर्रुखाबाद में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता चला जा रहा है। कही बैंक के ताले तोड़े जा रहे हैं तो कहीं पर लोगों को गोली मारी जा रही है। दबंगों पर पुलिस लगाम लगाने में नाकाम हो रही है। पहली घटना कोतवाली फतेहगढ़ के सिविल लाइन की है जहां महिला का अपने पति और ससुराली जनों से विवाद चल रहा था। महिला अपने बच्चों के साथ अपने घर में अकेले थी। तभी देवर ने अपनी भाभी को गोली मारकर घायल कर दिया है। गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। महिला की हालत गंभीर होने पर हाई सेंटर सैफई रेफर किया गया है।

दूसरी घटना थाना शमसाबाद में शादी में डीजे में डांस के दौरान फायरिंग में एक युवक को गोली लग गयी। हालत गंभीर होने पर हाई सेंटर रेफर किया गया है। तीसरी घटना कायमगंज कोतवाली न्यामतपुर में आम के बाग की रखवाली कर रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली मारकर बाइक सबार मौके से फरार हो गए। चीख पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।