किशोरी से दुष्कर्म के बाद अनाथालय सील, महिला आयोग को निरीक्षण में मिली थी बीयर की बोतलें

Edited By Deepika Rajput,Updated: 07 Oct, 2019 11:51 AM

orphanage sealed after raping teenager

आगरा में किशोरी से कथित दुष्कर्म के बाद प्रशासन ने एक अनाथालय को सील कर दिया और इसके प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में सीडीओ जे. रीभा ने बताया कि शाम 7 बजे अनाथालय को सील करने की कार्रवाई की गई।

आगराः आगरा में किशोरी से कथित दुष्कर्म के बाद प्रशासन ने एक अनाथालय को सील कर दिया और इसके प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में सीडीओ जे. रीभा ने बताया कि शाम 7 बजे अनाथालय को सील करने की कार्रवाई की गई।

अनाथालय प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर 28 लड़कों को शाहगंज स्थित बालगृह में रखा गया है। 10 लड़कियों में से 3 को आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है। कम उम्र की बच्चियों को शाहगंज स्थित बालगृह में रखा गया है। बता दें कि, एतमाउददौला क्षेत्र के अनाथालय की छत से 3 अक्टूबर को 16 वर्षीय एक किशोरी ने यमुना में छलांग लगा दी थी। हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया था। किशोरी ने अनाथालय के 3 युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाए था।

इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें से एक अनाथालय का सफाईकर्मी, दूसरा रसोइया और तीसरा युवक अनाथालय में ही रह रहा था। फिलहाल तीनों को जेल भेज दिया गया है। किशाोरी द्वारा दुष्कर्म के आरोप लगाए जाने के बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने अनाथालय का निरीक्षण किया था। उन्हें निरीक्षण के दौरान अनाथालय में बीयर की खाली बोतलें और शौचालय में आपत्तिजनक चीजें मिली थीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!