रास्ते में घेरकर बरसाईं गोलियां, गेहूं पिसवाकर लौट रहे बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या... ग्राम प्रधान पर लगा आरोप

Edited By Anil Kapoor,Updated: 29 May, 2026 12:52 PM

farmer shot dead in mau over land dispute

जिले के हलदलपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर 60 वर्षीय किसान राम जन्म राजभर की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार देर शाम ढोलवन गांव में घटी। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि मृतक की पहचान ढोलवन...

Mau News: जिले के हलदलपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर 60 वर्षीय किसान राम जन्म राजभर की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार देर शाम ढोलवन गांव में घटी। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि मृतक की पहचान ढोलवन गांव के निवासी राम जन्म राजभर (60) के रूप में हुई है। वह गुरुवार शाम गेहूं पिसवाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान, रास्ते में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पीछे से उन्हें गोली मार दी।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की नाकाबंदी
उन्होंने बताया कि पुलिस ने घायल राम जन्म को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने गांव के ग्राम प्रधान रामबदन यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछले वर्ष अक्टूबर से खेत पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था और राम जन्म को कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है और क्षेत्र में नाकाबंदी कर तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!