गर्लफ्रेंड ने पिलाया नशीला पानी, पति ने घोंटा गला... बलिया में लापता प्रीति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, दोनों गिरफ्तार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 30 May, 2026 07:37 AM

ballia news husband and two others arrested for wife s murder

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शुक्रवार को पत्नी की हत्या के आरोप में पति और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की शादी महज एक साल पहले ही हुई थी। पुलिस के अनुसार, 24 मई को बलिया शहर...

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शुक्रवार को पत्नी की हत्या के आरोप में पति और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की शादी महज एक साल पहले ही हुई थी। पुलिस के अनुसार, 24 मई को बलिया शहर के कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियार के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला था, जिसकी पहचान बलिया के रेवती कस्बे की निवासी प्रीति देवी (22) के रूप में हुई। बहादुरपुर कारी की रहने वाली प्रीति के पिता श्याम देव द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता और दहेज निषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पति और उसकी महिला मित्र गिरफ्तार
श्याम देव ने शिकायत में बताया कि 6 मार्च, 2025 को प्रीति की शादी चुन्नीलाल प्रजापति से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार और हिंसा की जा रही थी। देव ने बताया कि 22 मई को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी लापता हो गई है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को चुन्नीलाल प्रजापति (25) और उसकी महिला मित्र शोभा चौरसिया (21) को गिरफ्तार करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान शोभा ने खुलासा किया कि 22 मई को सुबह 9 बजे चुन्नीलाल के निर्देश पर वह प्रीति को बलिया से बायासी पुल की ओर सैर पर जाने के बहाने ले गई थी।

पानी में मिलाया नशीला पाउडर, बेहोश होते ही घोंटा गला
शोभा ने पुलिस को बताया कि चुन्नीलाल ने उसे एक छोटा पैकेट दिया था, जिसमें एक पदार्थ था और उससे कहा था कि वह उसे पानी की बोतल में मिलाकर प्रीति को पिला दे और फिर उसे ई-रिक्शा से पुल तक ले जाए। पुलिस ने बताया कि पानी में पाउडर मिलाने के बाद शोभा ने उसे प्रीति को पिला दिया और प्रीति के बेहोश होते ही वे दोनों बायासी में ई-रिक्शा से उतर गए। पुलिस के मुताबिक, कुछ ही देर बाद चुन्नीलाल घटनास्थल पर पहुंचा और फिर उन्होंने प्रीति को मोटरसाइकिल पर बीच में बिठाया और पुल के पार एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां चुन्नीलाल ने गला घोंटकर कथित तौर पर प्रीति की हत्या कर दी।

झाड़ियों में लाश छिपाकर खुद दर्ज कराई गुमशुदगी
पुलिस ने बताया कि घर लौटने से पहले उन्होंने प्रीति के शव को उसी स्थान पर झाड़ियों में छिपा दिया और चुन्नीलाल ने बलिया के कोतवाली थाने में अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि अब इस मामले में धारा 103(1) भी शामिल कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!