इंडस्ट्री ने खोया चमकता सितारा! 1000 फीट गहरी खाई में गिरी SUV, फेमस एक्टर की मौके पर दर्दनाक मौत, हादसे में 7 दोस्तों की भी गई जान

Edited By Purnima Singh,Updated: 29 May, 2026 05:43 PM

actor mahesh pawar dies

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां मराठी टीवी और फिल्म जगत के युवा अभिनेता महेश पवार समेत 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोस्तों के साथ घूमने निकले युवकों की SUV अम्बेनाली घाट में अनियंत्रित होकर...

UP Desk : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां मराठी टीवी और फिल्म जगत के युवा अभिनेता महेश पवार समेत 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोस्तों के साथ घूमने निकले युवकों की SUV अम्बेनाली घाट में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों को हुई चिंता तो पुलिस को किया सूचित 
पुलिस के मुताबिक यह हादसा पोलादपूर-महाबलेश्वर मार्ग पर स्थित अम्बेनाली घाट में हुआ। सभी युवक दापोली के हरने इलाके से रविवार दोपहर ट्रिप के लिए निकले थे और सतारा की ओर जा रहे थे। देर रात तक उनके गंतव्य तक नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

1000 फीट गहरी खाई में गिरी SUV, 8 लोगों की मौके पर मौत 
तलाश अभियान के दौरान पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम को पोलादपूर के पास घाटी में एक क्षतिग्रस्त SUV दिखाई दी। जब राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा तो वाहन करीब 1000 फीट गहरी खाई में गिरा हुआ मिला। वाहन में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो चुकी थी। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि घाट क्षेत्र में वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मराठी इंडस्ट्री ने खोया चमकता सितारा
इस हादसे में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय महेश पवार मराठी मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना चेहरा थे। उन्हें लोकप्रिय टीवी शो ‘अप्पी आमची कलेक्टर’ में निभाए गए किरदार के लिए काफी पहचान मिली थी। उनकी असमय मौत से मराठी इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर फैल गई है। हादसे में जान गंवाने वालों में महेश पवार, राजेश काटकर, निखिल शिंगटे, रितेश लोखंडे, उत्कर्ष शिंगटे, आदित्य सालुंखे, सुहास लोखंडे और अंश चव्हाण शामिल हैं।

सीएम फडणवीस ने जताया गहरा शोक 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी मार्ग पर हुआ यह हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!