'गुंडे-माफिया आ गए अपनी औकात में, त्योहारों में विघ्न डाला तो होना तय है कंस जैसा हश्र'- CM योगी की खुली चेतावनी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 29 May, 2026 02:08 PM

yamraj now awaits anyone who molests a trader s daughter yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में माफिया, गुंडे और बदमाश अपनी औकात में आ गए हैं तथा प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। अब किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध...

Mau News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में माफिया, गुंडे और बदमाश अपनी औकात में आ गए हैं तथा प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। अब किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगा सके। मऊ जिले के मधुबन विधानसभा क्षेत्र में 392 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 114 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई अपराधी बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाने की सोचता भी है तो उसका इंतजार यमराज करते हैं।

सपा पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में नेताओं की स्थिति ऐसी थी कि माफियाओं को देखकर उनके पसीने छूट जाते थे, जबकि आज माफिया प्रदेश से गायब हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में रामलीला, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, होली, दीपावली और दशहरा जैसे सभी पर्व-त्योहार उत्साह और शांति के साथ मनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब किसी गुंडे या माफिया में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह किसी पर्व या त्योहार में विघ्न डाल सके। यदि कोई ऐसा प्रयास करता है तो उसकी दुर्गति रावण और कंस की तरह होना तय है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!