गेस्ट हाउस में शारीरिक संबंध बना मुकरा प्रेमी, युवती गर्भवती हुई तो पति ने भी नकारा... अब पुलिस ने आशिक को दबोचा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 29 May, 2026 08:48 AM

accused arrested for raping woman on pretext of marriage in varanasi

वाराणसी के थाना सिगरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संदीप मौर्या (26) को मालगोदाम रोड से गिरफ्तार....

Varanasi News: वाराणसी के थाना सिगरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संदीप मौर्या (26) को मालगोदाम रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।

शादी का झांसा देकर मलदहिया के गेस्ट हाउस में बनाए शारीरिक संबंध
पुलिस के अनुसार, खोजवा निवासी पीड़िता से संदीप मौर्या की मुलाकात गुरुधाम दुर्गाकुंड क्षेत्र में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में आरोपी युवती को मलदहिया स्थित एक गेस्ट हाउस ले गया, जहां शादी का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

पति और धोखेबाज प्रेमी दोनों ने ठुकराया, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस का कड़ा एक्शन
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे गर्भवती होने की जानकारी हुई लेकिन इस बीच फरवरी माह में उसकी शादी पियरी क्षेत्र के एक युवक से हो चुकी थी। गर्भावस्था की जानकारी मिलने के बाद पति ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता आरोपी संदीप के पास पहुंची और शादी करने की बात कही, लेकिन आरोपी ने भी शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाना सिगरा में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!