कौशांबी में आंधी-तूफान का तांडव: पेड़ और टीन शेड गिरने से मां और 2 बच्चों समेत 4 की मौत, इलाके में पसरा मातम

Edited By Anil Kapoor,Updated: 29 May, 2026 12:19 PM

storm and rain wreak havoc in kaushambi 4 people died

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गुरुवार देर रात आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। पश्चिम शरीरा और पइंसा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रकृति के इस रौद्र रूप के कारण हुए अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सबसे बड़ा और दिल दहला...

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गुरुवार देर रात आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। पश्चिम शरीरा और पइंसा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत प्रकृति के इस रौद्र रूप के कारण हुए अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सबसे बड़ा और दिल दहला देने वाला हादसा दूनी तिवारी का पूरा गांव में हुआ, जहां एक कच्चे मकान पर बरसों पुराना नीम का विशालकाय पेड़ गिर गया। इस हादसे में मलबे के नीचे दबकर एक ही परिवार की महिला और उसके 2 मासूम बच्चों की मौके पर ही सांसें थम गईं, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है।

मलबे में दफन हो गईं खुशियां, गांव में मचा कोहराम
मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के दूनी तिवारी का पूरा गांव में रात करीब 3 बजे जब पूरा इलाका गहरी नींद में सोया था, तभी तेज आंधी के साथ आई बारिश ने कहर बरपाया। हवा के तेज झोंकों को सहन न कर पाने के कारण एक पुराना नीम का पेड़ भरभराकर पास के ही एक कच्चे मकान पर जा गिरा। मकान मिट्टी का होने के कारण पल भर में जमींदोज हो गया और अंदर सो रहे परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबे को हटाना शुरू किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मलबे से 28 वर्षीय माया देवी, उनकी 5 साल की मासूम बेटी श्वेता और 4 साल के बेटे अनुभव के शव बाहर निकाले गए। वहीं, महिला का 8 वर्षीय बेटा अंकुश इस मलबे में दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। एक हंसते-खेलते परिवार के 3 सदस्यों की इस तरह मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

पइंसा में टीन शेड गिरने से अधेड़ की मौत
प्राकृतिक आपदा का दूसरा कहर पइंसा कोतवाली क्षेत्र के शाखा पहाड़पुर गांव में टूटा। जहां देर रात अपने घर में सो रहे अधेड़ चंद्रभान के ऊपर आंधी के कारण उड़कर आया एक भारी टीन शेड गिर गया। टीन शेड की चपेट में आने और गंभीर चोट लगने की वजह से चंद्रभान ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह होते ही घटना की सूचना पुलिस और प्रशासनिक अमले को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या कहना है पुलिस और प्रशासन का?
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें तत्काल प्रभावित गांवों में नुकसान का जायजा लेने पहुंचीं। मामले की आधिकारिक जानकारी देते हुए कौशांबी के डीएसपी जेपी पांडे ने बताया कि देर रात आए तेज आंधी-तूफान के चलते कच्चे मकान पर पेड़ गिरने की दुखद घटना हुई है। मलबे में दबने से 1 महिला और 2 बच्चों समेत कुल 3 लोगों की मौत हुई है। एक घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!