हमीरपुर पुल हादसा: 6 मजदूरों की मौत के बाद बड़ा एक्शन, कार्यदाई संस्था के मालिक और ठेकेदार पर FIR, इंजीनियर सस्पेंड

Edited By Anil Kapoor,Updated: 30 May, 2026 12:26 PM

hamirpur bridge case fir against 2 people including owner of executing agency

हमीरपुर जिले में बीते शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से 6 श्रमिकों की मौत के मामले में कार्यदाई संस्था के मालिक समेत 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार...

Hamirpur News: हमीरपुर जिले में बीते शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से 6 श्रमिकों की मौत के मामले में कार्यदाई संस्था के मालिक समेत 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार तड़के लगभग 3 बजे लालपुरा थाना क्षेत्र के परसानी और कंदौर गांवों के बीच तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से 6 श्रमिकों की मौत के मामले में बीती रात मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कुरारा थाने में यह मुकदमा राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक दिलीप कुमार की तहरीर पर कार्यदायी संस्था के मालिक पवन प्रताप सिंह और ठेकेदार नितीश कुमार के खिलाफ सरकारी काम में लापरवाही और ढिलाई बरतने के आरोप में दर्ज किया गया है।

हादसे के बाद सहायक अभियंता गजेंद्र चौधरी सस्पेंड
थाना प्रभारी प्रिन्स दीक्षित ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जा रही है। इस संबंध में लापरवाही बरतने के आरोप में सहायक अभियंता गजेंद्र चौधरी को शुक्रवार को ही निलंबित कर दिया गया था। हमीरपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर लालपुरा थाना क्षेत्र के परसानी और कंदौर गांवों के बीच बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से 6 श्रमिकों की मौत हो गई थी जबकि 3 अन्य घायल हो गए थे।

मलबे में दबकर जान गंवाने वाले 6 मजदूरों की हुई पहचान
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान लोकेन्द्र (22), कुलदीप निषाद (19), सावंत यादव (28), सभाजीत (30), पुष्पेंद्र चौहान (34) और राजेश पाल (42) के रूप में हुई है। वहीं, अवधेश निषाद, कल्लू यादव और राजेश निषाद घायल हुए हैं, जिन्हें मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!