प्रयागराज में डिवाइडर फांदकर कार से टकराई अनियंत्रित बस, माता-पिता समेत 3 की दर्दनाक मौत... CM योगी ने जताया दुख

Edited By Anil Kapoor,Updated: 30 May, 2026 08:23 AM

3 people died in a head on collision between a bus and a car in prayagraj

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रही एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रही एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही एक कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। अपर पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) कुलदीप गुनावत ने बताया कि यह हादसा जीटी रोड पर हंडिया थाना क्षेत्र के भीस्की गांव के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ।

पेट्रोल पंप के पास सामने से आई बस बनी काल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जौनपुर निवासी राकेश त्रिपाठी (60) अपनी पत्नी प्रभावती देवी (58), पुत्र राहुल त्रिपाठी तथा भदोही निवासी 27 वर्षीय शुभम दुबे के साथ कार से भदोही से प्रयागराज के झूंसी की ओर जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भीस्की पेट्रोल पंप के पास एक कट के निकट बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस डिवाइडर से टकराकर विपरीत लेन में आ गई और सामने से आ रही कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में राकेश त्रिपाठी, प्रभावती देवी और शुभम दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद ड्राइवर फरार, सहायता के लिए CM योगी के निर्देश
पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि कार में सवार राहुल का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मृतकों के परिजनों से संपर्क कर हर संभव सहायता सुनिश्चित करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!