CAA एवं NRC का विरोध असंवैधानिक: कलराज मिश्र

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Feb, 2020 11:21 AM

opposition of caa and nrc unconstitutional kalraj mishra

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का विरोध कर रहे हैं यह असंवैधानिक है, ऐसा नहीं होना चाहिए। मिश्र मंगलवार को झिंझाना रोड स्थित अपना घर आश्रम में आयोजित एक समारोह को संबोधित...

शामलीः राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का विरोध कर रहे हैं यह असंवैधानिक है, ऐसा नहीं होना चाहिए। मिश्र मंगलवार को झिंझाना रोड स्थित अपना घर आश्रम में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीएए से किसी भी भारतीय की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश में धर्म के आधार पर सताये गये लोगों को भारतीय नागरिकता देने का कानून है, लेकिन कुछ विपक्षी दल सीएए को लेकर लोगों को भडकाने का काम कर रहे है, जो देश के लिए ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों को यह समझना होगा कि यह कानून उनके लिए नहीं है, इससे किसी भी भारतीय की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। यह कानून इन तीन देशों में धर्म के आधार पर पीडित लोगों भारत की नागरिकता प्रदान करेगा, लेकिन कुछ विपक्षी पाटिर्यां लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है, यह राष्ट्र हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को सीएए ,एनआरसी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर एनपीआर के संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और सभी को आपस में मिल जुलकर देश को मजबूत बनाने का काम करना चाहिए।

मिश्र ने इस सिलसिले में हो रहे विरोध प्रदर्शन असंवैधानिक है, ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शामली का अपना घर आश्रम अच्छा कार्य कर रहा है, इस आश्रम में मानसिक रूप से विक्षप्त लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा की जाती है, भरतपुर में स्थित अपना घर आश्रम भी काफी अच्छा कार्य कर रहा है, जहां लोग पहुंचकर ऐसे लोगों की सेवाएं करते हैं। शामली में अपना घर आश्रम की स्थापना किए जाने पर उन्होंने पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल की प्रशंसा की।

इस मौके पर राज्यपाल ने अपनी ओर से अपना घर आश्रम को दो लाख रुपये देने की घोषणा की। राज्यपाल ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को संविधान की शपथ भी दिलायी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व अपना घर आश्रम के संचालक राजेश्वर बंसल ने राज्यपाल कलराज मिश्र का आभार जताते हुए कहा कि उनके छोटे से निवेदन पर ही राज्यपाल अपना कीमती समय निकालर अपना घर आश्रम आए। यह उनका और पूरे आश्रम का सौभाग्य है। उन्होंने बताया कि अपना घर आश्रम की स्थापना वर्ष 2015 में की गयी थी। उस समय आश्रम में केवल पचास बैड ही मौजूद थे जो आज बढकर 100 बैड हो गए हैं।

आश्रम में निस्वार्थ भाव से ऐसे लोगों की सेवा की जाती है जो मानसिक रूप से विक्षप्त हो। शामली के सभी लोगों के सहयोग से अपना घर आश्रम में प्रभुजी को खाने पीने, दवाई, सोने आदि की सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। इस अवसर पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपना घर आश्रम का निरीक्षण भी किया तथा प्रभुजी के खाने, पीने, सोने, नहाने, दवाई आदि की व्यवस्था भी देखी तथा संतोष जताया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, विधायक शामली तेजेन्द्र निर्वाल, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, डीएम अखिलेश सिंह, एसपी विनीत जायसवाल, अपना घर आश्रम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह आर्य, पूर्व आईजी विजय गर्ग आदि मौजूद रहे। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!