डेढ़ साल की मासूम को 7 साल बाद मिला न्याय, रेप और हत्या के दोषी को मिली फांसी की सजा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 24 Oct, 2020 10:53 AM

one and a half year old innocent gets death sentence after

उत्तर प्रदेश में रायबरेली की पॉस्को अदालत ने डेढ़ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में अभियुक्त को फांसी की सजा सुनाई है। जिले की पास्को अदालत ने यहां के सलोन इलाके में वर्ष 2014 के आपराधिक मामले में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ...

रायबरेलीः उत्तर प्रदेश में रायबरेली की पॉस्को अदालत ने डेढ़ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में अभियुक्त को फांसी की सजा सुनाई है। जिले की पास्को अदालत ने यहां के सलोन इलाके में वर्ष 2014 के आपराधिक मामले में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के जघन्य अपराध के दोष सिद्ध अभियुक्त जितेंद्र कुमार (42) को पास्को व सम्बंधित कानून के तहत आज शुक्रवार को फांसी की सजा सुनाई है। इस मामले में अभियोजक वेदपाल सिंह ने डट कर पैरवी की। पुलिस की ओर से पैरवी करने की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के कंधों पर थी।

वर्ष 2014 में जितेंद्र डेढ़ साल की मासूम बच्ची को अपने साथ ट्यूबवेल पर ले गया और उसके साथ घिनौना कृत्य किया। इसके बाद उस मासूम की दर्दनाक हत्या कर दी। यही नहीं मौत के बाद जितेंद्र ने मासूम बच्ची की लाश को छुपा भी दिया। काफी मशक्कत व कड़ी पूछताछ के बाद जितेंद्र ने बलात्कार के बाद हत्या की बात को स्वीकार लिया, जिसके बाद पुलिस ने उस मासूम बच्ची की लाश को भी बरामद कर लिया और मामला संबंधित धाराओं में थाने में दर्ज हो गया। इसके बाद 7 साल तक कोर्ट में जिरह व गवाहियां चलती रहीं। आज वारदात के 7 साल बाद 5 नम्बर पॉक्सो कोर्ट के जज विजय पाल ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!