OMG! करवाचौथ पर पति रख रहा पत्नी की मौत के लिए व्रत, वजह कर देगी हैरान

Edited By Mamta Yadav,Updated: 01 Nov, 2023 12:20 AM

omg husband is keeping fast on karva chauth for wife s death

पूरे देश में जहां करवा चौथ के पावन त्यौहार को लेकर खुशी का माहौल है। इस पावन त्यौहार पर पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है तो वहीं कुछ नजारे ऐसे भी देखने को मिलते हैं जहां पति अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए इस दिन व्रत रखते हैं लेकिन...

Meerut News, (आदिल रहमान): पूरे देश में जहां करवा चौथ के पावन त्यौहार को लेकर खुशी का माहौल है। इस पावन त्यौहार पर पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है तो वहीं कुछ नजारे ऐसे भी देखने को मिलते हैं जहां पति अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए इस दिन व्रत रखते हैं लेकिन इन सब के बीच एक ऐसा सनसनीखेज़ मामला सामने आया है मेरठ में जहां एक पति करवाचौथ का व्रत तो रख रहा है लेकिन अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए नहीं बल्कि उसकी मौत के लिए। तो आइए आपको बताते हैं आखिर पूरा मामला है क्या है।
PunjabKesari
इन तस्वीरों को ज़रा गौर से देखिए इन तस्वीरों में जो शख्स दिखाई दे रहा है। उसकी लरज़ती आंखें इस बात की गवाही दे रही है कि वो किसी दर्द से गुजर रहा है। इस शख्स का नाम है अशोक और ये थाना जानी क्षेत्र के सिसौला कला गांव का रहने वाला है। अशोक की सन 2019 में अमहेड़ा क्षेत्र के रहने वाली प्रिया के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद कुछ वक्त तक तो सब कुछ ठीक चला और अशोक के एक पुत्र भी हुआ। लेकिन बीती 27 तारीख को अशोक जब काम से घर लौटा तो उसे घर पर उसकी पत्नी नहीं मिली। घर पर उसकी मां बेहोश थी और पता करने पर पता चला कि अशोक की पत्नी प्रिया और उसके मासूम बेटे को उसका जीजा राहुल बहला फुसला कर ले गया है।
PunjabKesari
जिसके बाद अशोक ने अपनी पत्नी की बरामदगी के लिए थाना जानी पर भी गुहार लगाई लेकिन थाना पुलिस ने अशोक की कोई मदद नहीं की और उल्टा उसे थाने से टरका दिया। जिसके बाद अशोक ने आला अधिकारियों के दरबार में गुहार लगाई और अशोक ने जिलाधिकारी मेरठ को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पीड़ित अशोक का कहना है कि वो हर साल अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा करता था लेकिन इस बार वो करवाचौथ का व्रत तो रखेगा लेकिन अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए नहीं बल्कि उसकी मौत के लिए।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!