यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत; दो कारों और कैंटर में हुई भीषण टक्कर

Edited By Pooja Gill,Updated: 17 Dec, 2024 10:56 AM

major accident on yamuna expressway

Agra Road Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक भीषण हादसा हो गया है। यहां पर यमुना एक्सप्रेस-वे पर देर रात भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया...

Agra Road Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक भीषण हादसा हो गया है। यहां पर यमुना एक्सप्रेस-वे पर देर रात भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

अभी तक नहीं हुई मृतकों की पहचान 
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा थाना खंदौली क्षेत्र में हुआ है। यहां पर कैंटर और दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में कार सवार चार लोगों की जान चली गई, वहीं एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए तत्काल ही अस्पताल भेजा है। कार सवार आगरा से दिल्ली  जा रहे थे। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव 
खंदौली के थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया, ‘‘यह दुर्घटना सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब डेढ़ बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई। घटना में नोएडा की ओर जा रही दो कारों के बीच टक्कर हुई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।'' थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।'' उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!