पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद की भी दे दी जान...फंदे से लटका मिला शव

Edited By Pooja Gill,Updated: 30 Dec, 2024 01:55 PM

husband murdered his wife then committed

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद फंदा लगाकर खुद भी अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली...

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद फंदा लगाकर खुद भी अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दोनों की लाशें देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों की शादी को अभी आठ महीने ही हुए थे। परिजनों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

दोनों में रहता था आपसी विवाद 
जानकारी के अनुसार, ये मामला बाह के बिजौली गांव में धीरज (24) का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी किरन (20) का शव बिस्तर पर पड़ा था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। दंपती के शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने मामले की पूछताछ शुरू की तो परिजनों ने बताया कि दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। किरन मरने की धमकी देती रहती थी। रविवार रात को दोनों खाना खाने के बाद सोए थे और फिर दोनों की लाशें ही मिली।

8 महीने पहले हुई थी शादी
परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि धीरज की शादी आठ महीने पहले ही फतेहाबाद के चमन पुरा गांव की किरन के साथ हुई थी। धीरज बेलदारी का काम करता था। धीरज और उसकी पत्नी किरन छत पर बने कमरे में रहते थे, जबकि बड़े बेटे राजेश की पत्नी अपनी सास गुड्डी देवी के साथ नीचे कमरे में रहती हैं। उन्होंने बताया कि दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। किरन मरने की धमकी देती रहती थी। मायके वालों को भी यह बात बताई थी। सास ने बताया कि सोमवार सुबह तड़के जब शौच गई, तब भी दोनों को बात करते सुना था। सुबह 9 बजे के करीब काम के लिए बुलाने मिस्त्री आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो दोनों के शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!