Edited By Pooja Gill,Updated: 09 Sep, 2023 01:25 PM

UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हुए घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की एक बड़ी जीत हुई। जिसके बाद सपा भाजपा तंज कस रही है। लेकिन सब से ज्यादा सपा...
UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हुए घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की एक बड़ी जीत हुई। जिसके बाद सपा भाजपा तंज कस रही है। लेकिन सब से ज्यादा सपा ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साध रही है। क्योकि ओपी राजभर ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को जिताने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। मगर चुनाव के नतीजों ने पूरी बाजी ही पलट गई। सपा ने चुनाव में बड़ी जीत हासिल की। जीत के बाद सपा दफ्तर के बाहर ओम प्रकाश राजभर की फोटो वाला एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है। जिसमें लिखा कि 'ओम प्रकाश राजभर दगे हुए कारतूस हैं..।'

बता दें कि घोसी उपचुनाव में सपा ने जीत के बाद अपने कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाकर ओम प्रकाश राजभर पर तंज कसा है। इस पोस्टर में लिखा हुआ है, 'सभी दल सावधान, ओम प्रकाश राजभर दगे हुए कारतूस हैं।' सपा ने राजभर को दगे हुए कारतूस बताकर सभी दलों को उनसे सावधान रहने को कहा है। इस होर्डिंग ओम प्रकाश राजभर की फोटो भी लगाई है और नीचे की तरफ समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राज्य सचिव आशुतोष सिंह की तस्वीर लगी हुई है। सपा दफ्तर के बाहर ये पोस्टर आशुतोष सिंह की ओर से ही लगवाया गया है।
यह भी पढ़ेंः UP Politics: 26 मंत्री और 60 से ज्यादा विधायक रणभूमि में उतरे...फिर भी भाजपा को मिली हार, जानिए वजह
दरअसल, घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुधाकर सिंह 42,759 मतों से चुनाव जीत गए, जिन्हें कुल 1,24,427 मत प्राप्त हुए हैं। उनके प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को 81,668 मतों पर संतोष करना पड़ा। इस प्रकार समाजवादी पार्टी ने अपनी सीट अपने कब्जे में बरकरार रखी। इसके बाद से सपा भाजपा पर निशाना साध रहे है।

सपा से गठबंधन तोड़ एनडीए में शामिल हुए राजभर
सपा से गठबंधन तोड़ने के बाद सुहेलदेव समाज पार्टी अध्यक्ष करीब दो महीने पहले ही एनडीए में शामिल हुए हैं। जिसके बाद उन्हें घोसी उपचुनाव की जिम्मेदारी दी गई थी। घोसी के जातीय समीकरण के लिहाज से बीजेपी यहां काफी मजबूत स्थिति में थी, इस सीट पर राजभर, निषाद, और चौहान वोटरों की संख्या निर्णायक स्थिति में है, लेकिन राजभर का जादू यहां नहीं चल पाया। वो सभी जातियों को जोड़कर नहीं रख पाए। जिसका नतीजा घोसी में भाजपा की हार है।