Noida के मिठाई कारखाने में घुसी पुलिस: मक्खियों से भिनभिनाते मिले 100 किलो रसगुल्ले, फिर मौके पर ही हुआ यह काम

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Aug, 2026 07:53 AM

flies were buzzing on the sweets 7 samples of paneer and khoya failed

रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए जिले में मिलावटी और सेहत से खिलवाड़ करने वाली मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की टीमों ने सड़कों से लेकर दुकानों और फैक्ट्रियों तक छापेमारी कर जांच...

Noida News: रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए जिले में मिलावटी और सेहत से खिलवाड़ करने वाली मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की टीमों ने सड़कों से लेकर दुकानों और फैक्ट्रियों तक छापेमारी कर जांच अभियान तेज कर दिया है। कार्रवाई के दौरान टीमों ने जेवर टोल प्लाजा समेत कई इलाकों से पनीर, घेवर, खोया और रसगुल्ले के कुल 7 सैंपल भरकर लैब भेजे हैं। वहीं सेक्टर-72 में एक मिठाई कारखाने का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए, जहां 100 किलो रसगुल्लों पर मक्खी-मच्छर भिनभिना रहे थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) सर्वेश मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा आयुक्त और जिलाधिकारी के आदेश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 23 अगस्त की रात खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ओपी सिंह और रविन्द्र नाथ वर्मा की टीम ने जेवर टोल प्लाजा पर डेरा डाला और सप्लायरों की गाड़ियों की जांच की। जांच के दौरान अलीगढ़ के पिसावा से दिल्ली सप्लाई के लिए ले जाए जा रहे चौधरी डेयरी के पनीर का सैंपल लिया गया। इसके अलावा, मथुरा के बाजना से दिल्ली-एनसीआर में खपाने के लिए ले जाए जा रहे 'भीमसेन डेयरी' के वाहन को रोककर पनीर के दो अलग-अलग नमूने लिए गए।

ये भी पढ़ें:- 157 बार कॉल, 2 मदरसे और करोड़ों की संपत्ति... मौलाना को निपटाने का बना था प्लान, 24 घंटे में छूटे आरोपी

कार्रवाई का सबसे चौंकाने वाला पहलू सेक्टर-72 के सरफाबाद में देखने को मिला। जहां जब खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल गुप्ता और रितु सक्सेना की टीम ने प्रदीप कुमार की रसगुल्ला निर्माणशाला में छापा मारा, तो वहां बेहद गंदगी के बीच रसगुल्ले बनाए जा रहे थे।बर्तन में रखे लगभग 100 किलो रसगुल्लों पर मक्खी-मच्छर पड़े हुए थे और वे पूरी तरह दूषित हो चुके थे। टीम ने तुरंत ही इस पूरे दूषित स्टॉक को मौके पर ही फिंकवाकर नष्ट करवा दिया और जांच के लिए एक सैंपल सील किया।

बताया जा रहा है कि 24 अगस्त को चलाए गए अभियान में अमर बहादुर सरोज की टीम ने सेक्टर-134 स्थित बीएस बीकानेर स्वीट्स से घेवर का सैंपल लिया। उधर, मुकेश कुमार और विजय बहादुर पटेल की टीम ने इकोटेक-2 स्थित शगुन स्वीट्स के कारखाने पर धावा बोलकर खोया और घेवर के एक-एक सैंपल जुटाए। सहायक आयुक्त ने बताया कि सील किए गए सभी सातों नमूनों को जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि रक्षाबंधन तक यह अभियान इसी तरह ताबड़तोड़ जारी रहेगा, ताकि आम जनता को शुद्ध मिठाइयां मिल सकें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!