नितिन अग्रवाल ने सपा पर साधा निशाना, कहा- स्वामी प्रसाद मौर्य चर्चा में रहने के लिए देते हैं विवादित बयान

Edited By Pooja Gill,Updated: 20 Mar, 2023 03:59 PM

nitin agarwal targeted the sp

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) में उद्योग व्यापार संगठन (industry trade organization) द्वारा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आगरा समेत अलीगढ़, फिरोजाबाद, मथुरा और आसपास से आए 300 व्यापारियों...

आगरा (बृज भूषण): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) में उद्योग व्यापार संगठन (industry trade organization) द्वारा व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आगरा समेत अलीगढ़, फिरोजाबाद, मथुरा और आसपास से आए 300 व्यापारियों ने हिस्सा लिया। यूपी सरकार में आबकारी मंत्री (excise minister) और उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल (Nitin Agarwal) ने भाजपा सरकार में व्यापारियों के हितों में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान आबकारी मंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने व्यापारियों से वसूली और उत्पीड़न किया, जबकि भाजपा सरकार व्यापारियों को सुरक्षा और सम्मान दे रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का अस्तित्व उत्तर प्रदेश में समाप्त हो चुका है। जनता अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं। प्रदेश की जनता उन पर भरोसा ही नहीं कर रही है। रामचरित मानस पर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिए गए बयान उनका कहना था कि वे चर्चा में रहने के लिए विवादित बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि शराब माफिया और कच्ची शराब बनाने पर नकेल कसी है। संलिप्त लोगों की सूचना मिलने पर सीधे FIR कराई जाती है।

यह भी पढ़ेंः UP को टेक्सटाइल हब बनाने के लिए योगी का प्लान तैयार, लखनऊ-हरदोई के बीच 1162 एकड़ में बनेगा मेगा पार्क

PunjabKesari

आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों का जिक्र करते हुए आबकारी मंत्री ने व्यापारियों से अपील की, कि भाजपा की रीति-नीतियों को व्यापारी जनता तक पहुंचाएं। साथ ही व्यापारी राजनीति में आगे आएं। व्यापारियों ने अपने बल पर उद्योगों से आगरा को समृद्ध किया है। उत्तर प्रदेश में व्यापारी एकजुट होकर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को बहुमत से जिताने का काम करें।

PunjabKesari

शराब माफिया को लेकर शिकायतों पर तुरंत हो कार्रवाई-आबकारी मंत्री
आबकारी मंत्री सर्किट हाउस में मंडलीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर कहीं से भी शराब माफिया को लेकर शिकायतें मिलती हैं तो ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाए। कम राजस्व पर नाराजगी जताई। अधिकारियों ने बताया कि मंडल में कुल 1700 छापे मारे गए। इसमें 328 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस वित्तीय साल में आगरा का लक्ष्य 1783 करोड़ रुपये है। अभी तक 1461 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई हैं। 48 दुकानों का नवीनीकरण नहीं हुआ। इसी के चलते राजस्व प्राप्ति कम है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!