Edited By Pooja Gill,Updated: 12 May, 2023 01:09 PM

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में होने वाले मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 13 मई को इसके नतीजे आएंगे। लेकिन नतीजे आने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी आगे की रणनीति बनानी शुरू कर दी है और 2024 में होने वाले लोकसभा...
लखनऊः उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में होने वाले मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 13 मई को इसके नतीजे आएंगे। लेकिन नतीजे आने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी आगे की रणनीति बनानी शुरू कर दी है और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी ने 2024 के लिए बनाई हुई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहती है।
यह भी पढ़ेंः BJP ने 10 बागी नेताओं को किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का लगा आरोप
बता दें कि, निकाय चुनाव खत्म होने के बाद अब बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां कर रही है। इसके मद्देनजर पार्टी जल्द जनता से संपर्क करना शुरू कर देगी और मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेंगी। इसके लिए मई और जून में मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी बीजेपी सांसदों को दी गई है। भाजपा सांसद घर-घर जाएंगे और वोटरों से बातचीत करेंगे। इस दौरान वो लोगों की समस्याएं सुनेंगे और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे। इसकी शुरुआत इसी महीने से हो जाएगी।

यह भी पढ़ेंः CM योगी को कोर्ट से बड़ी राहत, हर नागरिक हिंदू...बयान पर मुकदमा दर्ज करने वाली याचिका खारिज
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा रणनीति बना रही है। बीजेपी की नजर सबसे ज्यादा उन सीटों पर है, जिनमें उन्हें पहले हार का सामना करना पड़ा था और जिनमें उन्हें कम अंतर में जीत मिली थी। पार्टी इन सीटों पर अपना ज्यादा फोकस रखेगी। बीजेपी ने प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए पार्टी ने अभी से काम करना शुरू कर दिया है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी। सभी लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाएंगे।