यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्पीड को लेकर नया नियम; 15 दिसंबर से होगा लागू, रूल तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

Edited By Pooja Gill,Updated: 07 Dec, 2023 01:29 PM

new rule regarding speed on yamuna

UP News: सर्दियों के मौसम में घने कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए जहां गति सीमा निर्धारित की गई है। अब 15 दिसंबर से गति सीमा सौ किमी प्रति घंटा से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा कर दी जाएगी...

UP News: सर्दियों के मौसम में घने कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए जहां गति सीमा निर्धारित की गई है। अब 15 दिसंबर से गति सीमा सौ किमी प्रति घंटा से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा कर दी जाएगी। इसके लिए यमुना प्राधिकरण ने आदेश जारी कर दिए हैं। वाहन की स्पीड कम होने से हादसों की आशंका भी कम हो जाएगी।

बता दें कि एक्सप्रेस-वे पर दो महीने तक यानी 15 फरवरी तक अधिकतम 75 किमी प्रति घंटा गति सीमा प्रभावी रहेगी। अगर कोई भी व्यक्ति निर्धारित गति से अधिक गति में वाहन चलाएगा तो उस पर चालान की कार्रवाई की जाएगी। यमुना प्राधिकरण ने यह आदेश हादसों की रोकथाम के लिए जारी किया है। पिछले दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। इस बैठक में उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश के बाद अब प्राधिकरण ने वाहनों की स्पीड को लेकर नया नियम बनाया है।

यह भी पढ़ेंः OP राजभर ने किया बड़ा दावा, बोले- 'रात में CM योगी और PM मोदी को गुलदस्ता देते हैं अखिलेश यादव'

PunjabKesari

हादसों की रोकथाम के लिए वाहन चालकों को किया जाएगा जागरूक
हादसों की रोकथाम के लिए यमुना प्राधिकरण इस बारे लोगों को जागरुक भी कराएंगा। प्राधिकरण के निर्देश पर हाइवे का देखरेख करने वाली कंपनी ने जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए हैं। एक्सप्रेस-वे पर हल्के और भारी वाहनों की गति सीमा लिखी है। इसके साथ ही टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। टोल प्लाजा पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा रेडियो के जरिए भी वाहन चालकों को जागरुक किया जाएगा। वहीं, सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के मद्देनजर एक्सप्रेस वे पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या 42 से बढ़ाकर 64, क्रेन की संख्या आठ से 16 व एंबुलेंस की संख्या छह से बढ़ाकर 12 की जाएगी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!