मुजफ्फरनगर: बाल संरक्षण गृह से 3 लड़के फरार, सहायक अधीक्षक समेत 7 पर FIR दर्ज

Edited By Mamta Yadav,Updated: 21 Apr, 2022 02:26 PM

muzaffarnagar 3 boys absconding from child protection home

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सरकारी बाल संरक्षण गृह से तीन लड़कों के भाग जाने के मामले में सहायक अधीक्षक समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सरकारी बाल संरक्षण गृह से तीन लड़कों के भाग जाने के मामले में सहायक अधीक्षक समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को मुजफ्फरनगर शहर स्थित बाल संरक्षण गृह से तीन लड़के फरार हो गए थे। इनमें से दो को चोरी, जबकि एक को दुष्कर्म के मामले में पकड़कर यहां रखा गया था। सिंह के मुताबिक, मामले में संरक्षण गृह के सहायक अधीक्षक आसाराम और होमगार्ड जवान-राजेंद्र, नफीस व सुशील कुमार के अलावा संरक्षण गृह से भागे तीनों लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि संरक्षण गृह से फरार हुए लड़कों में से दो को पकड़ लिया गया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!