आधी रात घर में घुसा नाबालिग... तमंचे के बल पर 15 वर्षीय किशोरी से दरिंदगी, चीख सुनकर पहुंची मां तो दी ऐसी धमकी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Oct, 2026 12:51 PM

amethi news minor breaks into house at midnight fir registered

अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने 5 अक्टूबर को रामगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई और....

Amethi News: अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने 5 अक्टूबर को रामगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि एक नाबालिग किशोर ने उनके घर में घुसकर तमंचे का डर दिखा उनकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर जब महिला भागकर अपनी बेटी के पास पहुंची तो आरोपी ने कथित रूप से महिला को भी जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें:- कंटेनर ने बाइक को 3 KM तक घसीटा, फिर भड़की आग से उजड़ा परिवार... मां-बेटियों की दर्दनाक मौ/त

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक घटना 3 अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे की है। शिकायत के अनुसार, गांव का ही रहने वाला एक नाबालिग कथित तौर पर घर में घुस आया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी की उम्र लगभग 17 वर्ष 6 माह है। राम गंज के थाना प्रभारी निरीक्षक राम राज कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की जांच व विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम लगाई गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!