भूपेन्द्र चौधरी ने पार्टी मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण, मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण मिलना UP के लिए गर्व की बात

Edited By Prashant Tiwari,Updated: 26 Jan, 2023 12:53 PM

mulayam singh yadav getting padma vibhushan is a matter of pride for up

74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर UP BJP के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश मुख्यालय पर झंडारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ ही 26 जनवरी से एक दिन पूर्व हुई पद्म विभूषण व पद्मश्री...

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह) : 74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर UP BJP के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश मुख्यालय पर झंडारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ ही 26 जनवरी से एक दिन पूर्व हुई पद्म विभूषण व पद्मश्री पुरस्कारों के विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण मिलने पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए मुलायम सिंह यादव के सार्वजनिक जीवन में योगदान को अतुलनीय बताया।  

PunjabKesari

BJP मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण
BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने 26 जनवरी के मौके पर प्रदेश मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि PM मोदी और CM योगी के नेतृत्व में देश-प्रदेश का विकास तेज गति से हुआ हैं। दोनों जगह डबल इंजन की सरकार के होने का फायदा प्रदेश वासियों को मिल रहा हैं। आज देश में G-20 समिट हो रहा हैं वहीं प्रदेश में अगले महिने ग्लोबल इंवेसेटर समिट और G-20 की कई सारी बैठके होने जा रही हैं। जिससे प्रदेश का मान बढ़ने के साथ ही यहां निवेश होगा। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

PunjabKesari

मुलायम सिंह यादव का योगदान अतुलनीय
26 जनवरी से एक दिन पूर्व शाम को हुई पद्म पुरस्कारों की घोषणा पर उत्तर प्रदेश के विजेताओं को बधाई देते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मैं सभी विजेताओं को दिल से बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री जी के विजन के कारण ही ये संभव हो पाया हैं कि आज पद्म पुरस्कार समाज के हर उस व्यक्ति को मिल रहा हैं जो इन पुरस्कारों का हकदार हैं। आज ये पुरस्कार एक बड़े वर्ग तक सीमित नहीं रह गया हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव जी का समाज में व समाजीक जीवन में अतुलनीय योगदान हैं। जिसे भूलाया नहीं जा सकता। मुलायम सिंह यादव जी को पद्म विभूषण मिलना प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व को दर्शाता हैं। वहीं अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता 4 चुनावों में इसका जवाब दे चुकी हैं और आने वाले चुनाव में भी उनके सवालों का जवाब उन्हें मिल जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!