मुलायम सिंह ने 81 किलो के लड्डू से बना केक काटकर मनाया जन्मदिन, अखिलेश भी थे मौजूद

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 22 Nov, 2019 02:46 PM

mulayam singh celebrated birthday by cutting cake in sp office

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 81वां का जन्मदिन है। इस अवसर पर सपा कार्यलय में मुलायम सिंह ने केक काटा। वहीं इस दौरान अखिलेश यादव भी मौजूद हैं...

लखनऊः समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 81वां का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश कार्यालय पर समर्थकों के बीच 81 किलो के लड्डू से बना केक काटा। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। इस मौके पर जिले स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
PunjabKesari
मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई व प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी इस मौके को खास बनाने के लिए बड़ा कार्यक्रम कर रहे हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) दोनों अलग-अलग आयोजन करेंगी। प्रसपा कार्यकर्ता जन्मदिन को एकता दिवस के तौर पर मनाएंगे और सैफई में विराट दंगल होगा। शिवपाल सिंह यादव सैफई में रहेंगे।
PunjabKesari
दूसरी ओर समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में मुख्य कार्यक्रम करने के अलावा जिलों में भी समारोहों का आयोजन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!