BJP Mission: कौशांबी में अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- 2024 में मोदी को तीसरी बार बनाएं प्रधानमंत्री

Edited By Mamta Yadav,Updated: 07 Apr, 2023 08:03 PM

modi government will be formed again in 2024 amit shah said

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कौशांबी महोत्सव (Kaushambi Festival) का शुभारंभ करने शुक्रवार को पहुंचे गृहमंत्री अमितशाह (Amit Shah) ने बजट सत्र (Budget Sesion) नहीं चलने देने का आरोप विपक्ष (Opposition) और विशेष रूप से कांग्रेस (Congress) पर लगाते...

कौशांबी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कौशांबी महोत्सव (Kaushambi Festival) का शुभारंभ करने शुक्रवार को पहुंचे गृहमंत्री अमितशाह (Amit Shah) ने बजट सत्र (Budget Sesion) नहीं चलने देने का आरोप विपक्ष (Opposition) और विशेष रूप से कांग्रेस (Congress) पर लगाते हुए तीखे हमले किये और 2024 में फिर से मोदी सरकार(Modi Government) बनने का दावा करते हुए चुनौती दी कि कांग्रेस जहां चाहे वहां मैदान तैयार कर ले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुकाबले को तैयार है।
PunjabKesari
बता दें कि कड़ा धाम के फसइया मैदान में तीन दिवसीय कौशांबी महोत्सव का शुभारंभ आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया। उन्होंने 612 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन किया साथ ही सांसद खेल प्रतियोगिता के विजेता 3124 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इसके बाद गृह मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि 2024 में भाजपा लोकसभा के 300 से ज्यादा सीटें जीत कर फिर से केंद्र में सरकार बनाएगी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने 2014 में नरेंद्र मोदी का भरोसा कर उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का काम किया और सपा बसपा कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था। इसी प्रकार 2017 में उत्तर प्रदेश में जनता ने 325 सीटें भाजपा की झोली में डाल दिया और योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उन्हें 2019 फिर मौका मिला कांग्रेस सहित विपक्षियों को हराकर केंद्र में भाजपा की सरकार बनी, नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। इसके बाद 2022 में जनता ने फिर भाजपा पर भरोसा किया और उत्तर प्रदेश में दोबारा योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने।
PunjabKesari
उन्होंने जनता से सवाल किया कि 2024 में यूपी क्या करेगा। जवाब में मोदी मोदी के नारे लगने लगे। इस पर उन्होंने कहा कि केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं देश के कोने कोने से मोदी मोदी की आवाज आ रही है। देश की जनता 2024 में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को चाहती है। उन्होंने राहुल गांधी को निशाने में लेते हुए कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलो ने मिलकर बजट सत्र में संसद नहीं चलने दिया ऐसा पहली बार हुआ है‌ कि बजट सत्र के दौरान एक दिन भी चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने अयोग्य ठहराया है। उन्हें इसके लिए ऊंची अदालत में जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने जो कानून बनाया था उस कानून का राहुल गांधी ने कुछ नेताओं को बचाने के लिए विरोध किया और लागू नहीं होने दिया।
PunjabKesari
गृहमंत्री ने कहा कि अदालत ने कोई पहली बार राहुल गांधी को ही सजा नहीं दी है बल्कि इसके पहले भी 17 विधायक और सांसदों की सदस्यता समाप्त की जा चुकी है । राहुल गांधी को कानून का पालन करना चाहिए कानून का पालन करना हर नागरिक का धर्म है। उन्होंने कहा राहुल बाबा विदेश जाकर भारत की बुराई किया है इसके लिए उन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा का विरोध करने के लिए मैदान तय कर ले, भाजपा दो दो हाथ करने के लिए तैयार है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी दुनिया में देश का सम्मान बढ़ाया है। देश को समृद्धशाली बनाया, सुरक्षित किया और देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है लेकिन विपक्ष प्रधानमंत्री की कब्र खोदने में लगा है। गालियां देता है लेकिन गालियों के कीचड़ में लगातार कमल खिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र खतरे में तो नहीं है बल्कि राहुल का परिवारवाद खतरे में है।
PunjabKesari
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण को हमेशा बढ़ावा दिया। समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी उसी राह पर चली भाजपा ने जातिवाद परिवारवाद, तुष्टिकरण को समाप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार विकास की राह पर चल रहा है। एक्सप्रेस वे का जाल बिछाया गया है, गरीबी का उन्मूलन हो रहा है , प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 46लाख से अधिक लोगों को मकान दिये गये, दो करोड़ 61 लाख परिवारों को शौचालय सुविधा उपलब्ध कराई गई, 10लाख रेहड़ी पटरी व्यापारियों को फायदा पहुंचाया गया, ढाई करोड़ से ज्यादा किसानों को 52 करोड़ प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ पहुंचाया गया है। भाजपा सरकार ने जरूरतमंदों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराने और अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। शाह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने में कांग्रेस सपा बसपा हमेशा रोड़ा अटकाते रहे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया गया शीघ्र ही मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा राम अपने स्थान पर स्थापित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 समाप्त किया गया तो उस पर भी कांग्रेस, सपा, बसपा ने विरोध किया था।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन कहा कि कौशांबी रामायण कालीन, बौद्ध कालीन आधुनिक पृष्ठभूमि को समेटे हुए लगातार प्रगति कर रहा है। कौशांबी महोत्सव के माध्यम से कौशांबी के पौराणिक धार्मिक महत्व को वैश्विक मंच में प्रस्तुत करने में सफलता मिलेगी साथ ही प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और प्रेरणा से सांसद खेल प्रतियोगिता से भारत के युवाओं को खेल खेलने का अवसर मिलेगा, जिससे सशक्त भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि बौद्ध कालीन 16 महाजनपदों में कौशांबी वत्स देश की राजधानी रहा है। भगवान राम वन गमन के समय एक रात कौशांबी में निवास किया था। यहां 51 शक्ति पीठ में शामिल मां शीतला देवी का पवित्र स्थान भी स्थित है ,जो लोगों को कौशांबी की ओर आकर्षित कर रहा हैं। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। डबल इंजन की सरकार के चलते हर गांव में खेल का मैदान एवं हर ब्लाक में मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” पर जो नारा दिया गया है उसे साकार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे जो मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज को जोड़ेगा महज 8 घंटे में प्रयागराज से दिल्ली की यात्रा पूरी की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि 2025 में प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेला की तैयारी के लिए मंडल के सभी जनपदों को मानसिक रूप से तैयार रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का प्रयास है कि विकास एवं प्रत्येक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर किसान , नौजवान और मजदूर सभी को बिना भेदभाव को मिल सके। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ,बृजेश पाठक के अलावा मंत्रिमंडल के कई मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह कार्यक्रम के आयोजक सांसद विनोद सोनकर भाजपा के अनेक विधायक संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!