mahakumb

आखिर प्रेमानंद महाराज का कौन कर रहा था विरोध! जिस वजह से बंद की पदयात्रा, जानिए सच्चाई

Edited By Ramkesh,Updated: 07 Feb, 2025 06:57 PM

mathura news uttar pradesh latest news vrindavan saint premanand padyatra

अगर आप भी वृंदावन संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन  के  लिए जा रहे हैं  तो आपके लिए अहम खबर  है। दरअसल, महाराज  जी  की  पदयात्रा अनिश्चित  काल के लिए बंद कर दी गई  है। ऐसे  में  अगर आप सिर्फ महाराज  के  दर्शन के लिए  जा रहे हैं तो आप इसका लाभ  नहीं...

मथुरा: अगर आप भी वृंदावन संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन  के  लिए जा रहे हैं  तो आपके लिए अहम खबर  है। दरअसल, महाराज  जी  की  पदयात्रा अनिश्चित  काल के लिए बंद कर दी गई  है। ऐसे  में  अगर आप सिर्फ महाराज  के  दर्शन के लिए  जा रहे हैं तो आप इसका लाभ  नहीं  उठा  सकेंगे। उक्त  जानकारी संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम, श्री राधा केलिकुंज द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई है।

PunjabKesari

आप को बता दें कि वृंदावन वाले प्रेमानंद जी महाराज रोज़ रात में एक स्थान से लेकर दूसरे स्थान तक पैदल यात्रा करते थे। उसी यात्रा के बहाने उनके भक्त लोग उनके दर्शन कर लेते थे, अब यह यात्रा प्रेमानंद महाराज जी ने बंद कर दी है, इसके पीछे की वजह है कि रास्ते में पड़ने वाली कॉलोनी की महिलाओं ने प्रेमानंद जी के विरोध में प्रदर्शन किया, उनका कहना है कि रात में प्रेमानंद महाराज जी की यात्रा से उन्हें दिक्कत हो रही है, ये लोग रातभर सो नहीं पाते हैं क्योंकि रात में पटाखे चलते हैं और ढोल बजते हैं। इस वजह से प्रेमानंद महाराज ने पदयात्रा को बंद कर दिया है। PunjabKesari

हालांकि भजनमार्ग ऑफिशियल नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया गया है, जिसमें भक्तों को इस बात की जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद की गई है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद भक्त प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!