आगरा: हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, डॉक्टर समेत परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Edited By Imran,Updated: 05 Oct, 2022 12:06 PM

massive fire in hospital painful death of 3 people

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शाहगंज के खेरिया मोड़ स्थित आर. मधुराज हॉस्पिटल में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। आग लगने से हॉस्पिटल में भर्ती मरीज और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शाहगंज के खेरिया मोड़ स्थित आर. मधुराज हॉस्पिटल में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। आग लगने से हॉस्पिटल में भर्ती मरीज और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल और शाहगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने किसी तरह एक घंटे बाद चार लोगों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल संचालक परिवार सहित दूसरी मंजिल पर फंस गए। 
PunjabKesari
आग की चपेट में आने से अस्पताल संचालक डॉक्टर राजन सिंह, उनके पुत्र ऋषि और पुत्री शालू की मौत हो गई है। घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल मरीजों को बाहर निकाल कर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हॉस्पिटल का स्टाफ गायब हो गया। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।  
PunjabKesari
शाहगंज क्षेत्र के जगनेर रोड पर स्थित आर मधुराज हॉस्पिटल है। इसका दो मंजिला भवन है। दूसरी मंजिल पर हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर राजन सिंह का परिवार रहता है। बुधवार तड़के अचानक अस्पताल में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें निकलने लगीं। आग लगने के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही हॉस्पिटल का स्टाफ भाग निकला। जानकारी पर लोग जुट गए। इसके बाद पुलिस और दमकल पहुंची।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!