जनता ने BJP को दिखा दिया सत्ता से बाहर का रास्ता: अखिलेश बोले- जनआकांक्षा और सत्तालोलुपता के बीच जंग में 10 मार्च का दिन निर्णायक

Edited By Mamta Yadav,Updated: 09 Mar, 2022 07:36 PM

march 10 is a decisive day in the battle between public aspiration

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनआकांक्षा और सत्तालोलुपता के बीच जंग में 10 मार्च का दिन निर्णायक सिद्ध होगा। भाजपा को यह अहसास हो गया है कि जनता ने उसको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है इसीलिए वह षडयंत्र और...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनआकांक्षा और सत्तालोलुपता के बीच जंग में 10 मार्च का दिन निर्णायक सिद्ध होगा।  यादव ने गुरूवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा को यह अहसास हो गया है कि जनता ने उसको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है इसीलिए वह षडयंत्र और साजिशों का सहारा ले रही है। भाजपा झूठ, फरेब और छलछद्म की राजनीति करने से बाज आने वाली नहीं है। अपनी खीझ मिटाने के लिए भाजपा नेता अफवाहबाजी के साथ वोटों की हेराफेरी के दुष्प्रयास में जुट गए हैं। जनता में भ्रम फैलाने के लिए एक्जिट पोल का सहारा लिया गया है, जिसकी जनता ने पोल खोल दी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा समाजवादी साथियों के मनोबल को तोड़ने की हरकतें की जा रही है लेकिन ऐसी किसी भी हरकत का कोई असर नहीं होगा। जनता ने स्वयं यह माना है कि विधानसभा चुनाव 2022 लोकतंत्र और संविधान की प्रतिष्ठा बचाना उनका नैतिक धर्म है। राज्य कर्मचारियों सहित बेरोजगारी से पीड़ित नौजवानों और भाजपाई कुनीतियों से त्रस्त किसानों, गरीबों ने भाजपा की कारगुजारियों को उजागर कर उनको सबक सिखाने का काम किया है। जनता ने समाजवादी गठबंधन को हृदय से अपना शुभचिंतक माना है।

यादव ने कहा कि भाजपा संविधान की मर्यादा से खेल करते हुए प्रशासन तंत्र को भी दबाव में लेकर अपनी स्वार्थपूर्ति के काम में लगी है। भाजपा को कोई लोकलाज नहीं रह गई है। वह लोकतंत्र की पवित्रता को नष्ट करने में तुली है। लोकमत को लूटने के किसी भी दुस्साहस को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!