स्वामी प्रसाद मौर्य पर मनोज तिवारी ने कसा तंज, कहा- हर युग में राक्षस होते हैं...

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Feb, 2023 12:11 PM

manoj tiwari taunted swami prasad maurya said there

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर जोरदार हमला बोला है। मनोज तिवारी ने कहा कि हर युग में राक्षस होते हैं। कभी रावण राक्षस था तो कभी कंस राक्षस था। कभी खर दूषण राक्षस...

प्रयागराज: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जोरदार जुबानी हमला बोला है। मनोज तिवारी ने कहा कि हर युग में राक्षस होते हैं। कभी रावण राक्षस था तो कभी कंस राक्षस था। कभी खर दूषण राक्षस था तो कभी कुंभकरण। इस युग में भी हमको कई राक्षस दिख रहे हैं। राक्षस हमेशा साधु-संतों को टारगेट करते हैं। हमेशा यज्ञ विध्वंस करते हैं। इस युग में भी कुछ लोग वही कर रहे हैं। बावजूद इसके प्रभु श्रीराम की कृपा चल रही है और पूरा देश रामराज्य की तरफ बढ़ रहा है।"

PunjabKesari

 ये भी पढ़ें... Union Budget 2023: बजट में यूपी की कई योजनाओं की दिखी छाप, पहले से लागू स्कीमों की बढ़ेगी रफ्तार

उन्होंने कहा कि राम जी के बारे में लोग तरह-तरह की बात बोल रहे हैं। इसमें कौन आश्चर्यजनक की बात है? राक्षस लोग क्या करते थे? महात्माओं के आश्रम को उजाड़ देते थे। यज्ञ में हड्‌डी और मांस डाल देते थे। भैया चाहे महिषासुर हो या रावण हो, चाहे कंस हो। इसके लिए राम, कृष्ण और दुर्गा को तरह-तरह का रूप लेकर आना ही पड़ता है। अब आप लोग पूछेंगे कौन हैं राम? तो गीत गुनगुनाकर कहा, "गली-गली में रावण है तो इतने राम कहां से लाऊं' अपने अंदर राम जगाएं, अपने अंदर कृष्ण जगाएं।"

PunjabKesari

 ये भी पढ़ें...UP में स्नातक व शिक्षक MLC की 5 सीटों पर मतगणना जारी, सपा-भाजपा में कांटे की टक्कर

दरअसल, मनोज तिवारी मेजा के मां शीतला धाम कृपा महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। महोत्सव में मनोज तिवारी, दिनेश लाल निरहुआ को शाम को 6 बजे आना था। लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के घर में पारिवारिक फंक्शन था। दोनों सांसद लखनऊ ब्रजेश पाठक के घर चले गए। यही कारण रहा कि लौटने में देर हो गई और जागरण में साढ़े चार घंटे देर से करीब साढ़े 10 बजे पहुंचे। 

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!