हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, आरोपी युवक गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 07 May, 2026 08:24 PM

making indecent comments about hindu deities proved costly accused youth arrest

जिला पुलिस ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, जानी थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के निवासी विपिन ने भावनपुर थाने में...

मेरठ: जिला पुलिस ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, जानी थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के निवासी विपिन ने भावनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि स्याल गांव के निवासी अभी गौतम ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली टिप्पणी की है।

शिकायत के आधार पर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत भावनपुर पुलिस ने आरोपी की तलाश करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!