लखनऊ के सावन महोत्सव में बड़ा हादसा: झूले की बकेट टूटने से मची भगदड़, 5 घायल, 2 किशोरियों की हालत नाजुक

Edited By Pardeep,Updated: 19 Aug, 2026 12:37 AM

major accident at sawan festival in lucknow

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में चल रहे सावन महोत्सव में मंगलवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां अचानक एक चलते हुए बड़े झूले (फेरिस व्हील) की बकेट (ट्राली) टूटकर नीचे गिर गई, जिससे पूरे मेले में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। इस...

लखनऊ ः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में चल रहे सावन महोत्सव में मंगलवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां अचानक एक चलते हुए बड़े झूले (फेरिस व्हील) की बकेट (ट्राली) टूटकर नीचे गिर गई, जिससे पूरे मेले में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो किशोरियों की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।

चेहरे पर गिरी टूटकर बकेट, ऑपरेटर पर लापरवाही का आरोप
घटना इंदिरा नगर के स्माइलगंज स्थित सावन महोत्सव की है। जानकारी के अनुसार, विभूति खंड की रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे अपने भाई, बहन और दोस्तों के साथ मेला घूमने आई थी। जब वे झूले की सवारी कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से एक बकेट टूटकर सीधे उस 14 वर्षीय किशोरी के चेहरे पर आ गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशोरी का चेहरा लहूलुहान हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

किशोरी के भाई और बहन ने आरोप लगाया कि हादसे के तुरंत बाद उन्होंने झूला ऑपरेटर से मशीन रोकने की बार-बार गुहार लगाई, लेकिन ऑपरेटर ने तुरंत झूला नहीं रोका। झूला चलते रहने के कारण उसका टूटा हुआ हिस्सा किशोरी के भाई और पास ही बैठी एक अन्य 16 वर्षीय लड़की को भी जा लगा। लोगों के भारी हंगामे और चिल्लाने के बाद आखिरकार झूले को रोका गया, लेकिन तब तक 5 लोग घायल हो चुके थे।

आयोजक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद पीड़ित परिवारों और भीड़ ने मेला आयोजक को मौके पर ही पकड़ लिया था, लेकिन वह किसी तरह झांसा देकर वहां से भागने में सफल रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल के ठीक सामने हुआ हादसा
सुषमा अस्पताल के सीईओ अर्पित सिंघल ने बताया कि यह हादसा उनके अस्पताल के बिल्कुल सामने हुआ, जिसके चलते अस्पताल की इमरजेंसी टीम को तुरंत अलर्ट कर दिया गया। सभी पांच घायलों को तुरंत अस्पताल लाया गया, जिनमें से प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, 14 और 16 वर्ष की दो किशोरियां अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल एक किशोरी को शरीर में कई फ्रैक्चर आए हैं और अन्य मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे के इलाज की दिशा तय की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!