Edited By Ramkesh,Updated: 09 Aug, 2026 01:45 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को लेकर स्पष्ट किया है कि यात्रा में श्रद्धा और अनुशासन बनाए रखना बेहद जरुरी है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन विशेष तैयारी की है उसके वाजूद भी कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे की घटनाए देखने को मिली है। ऐसा ही ताजा...
बस्ती: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को लेकर स्पष्ट किया है कि यात्रा में श्रद्धा और अनुशासन बनाए रखना बेहद जरुरी है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन विशेष तैयारी की है उसके वाजूद भी कांवड़ यात्रा के दौरान हादसे की घटनाए देखने को मिली है। ऐसा ही ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से सामने आया है। जहां पर फोरलेन बंद करने का आदेश दिया है, बावजूद देर रात वाहन निकले और घटनाएं हो गईं। अलग - अलग घटनाओं में एक कांवड़िया सहित तीन की मृत्यु हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक जमौलिया गांव के पास शनिवार रात 8 बजे घटित हुई, बस्ती की तरफ से आ रही तेज रफ्तार आर्टिका नें अतरौरा झाम निवासी राम अवतार उम्र लगभग 55 वर्ष को ठोकर मार दिया, जिससे उनकी इलाज के दौरान देर रात अयोध्या मेडिकल कालेज में मृत्यु हो गयी। वहीं दूसरी घटना विक्रमजोत स्थित अवधेश ढाबे के पास हुई जहां पर दवा लेने के लिए वाहन से नीचे उतरे कांवड़िया को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस घायल हरिओम को सीएचसी विक्रमजोत ले गई ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तीसरी घटना रेड़वल गांव के पास रविवार की सुबह करीब 7 बजे घटी जिसमें सोनबरसा गांव के निवासी राहुल पाठक पुत्र चंद्रभान पाठक उम्र 40 वर्ष अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस एंबुलेंस की मदद से विक्रमजोत ले गई जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने बताया दिवंगत की पहचान लालगंज थानाक्षेत्र के महसों निवासी हरिओम सोनी 20 पुत्र योगेंद्र सोनी के रूप में हुई। हादसे में कांवड़िए की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।