मैनपुरी: बाइक न मिलने पर विवाहिता की हत्या के बाद फांसी पर लटकाया

Edited By Ajay kumar,Updated: 20 Nov, 2019 05:12 PM

mainpuri hanged after killing a married woman for not getting a bike

यूपी के मैनपुरी में आज फिर एक नव विवाहिता को दहेज के लिए मौत के घाट उतार दिया गया और गुनाह छुपाने के लिए फांसी के फन्दे पर लटकाकर आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी में आज फिर एक नव विवाहिता को दहेज के लिए मौत के घाट उतार दिया गया और गुनाह छुपाने के लिए फांसी के फन्दे पर लटकाकर आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में  मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि यह पूरी घटना मैनपुरी के थाना बिछबा क्षेत्र के नगला पीपल का है। जहाँ एटा के रहने वाले संजीव ने बताया कि मैंने अपनी बहन रेवती का विवाह सत्यदेव यादव के साथ 2 वर्ष पूर्व किया था।  अपनी सामर्थ के अनुसार जो भी बना वो सब दहेज में दिया था। इसके बावजूद सत्यदेव व उसके परिजन मेरी बहन को आये दिन बाइक के लिए परेशान करते थे। जो मैं नहीं दे सका तो उन्होंने मेरी बहन रेवती की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध  मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!