Lucknow News: CM योगी बोले- महिलाओं का विश्वास जीतने में सफल रही सरकार

Edited By Harman Kaur,Updated: 04 Sep, 2023 02:26 PM

lucknow news cm yogi said government was successful in winning

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में पिछले 6 सालों के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार का दावा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज महिलाएं प्रदेश में कहीं भी बिना भय के अकेले यात्रा कर सकती हैं...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में पिछले 6 सालों के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार का दावा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज महिलाएं प्रदेश में कहीं भी बिना भय के अकेले यात्रा कर सकती हैं। हमारी सरकार आधी आबादी के विश्वास को जीतने में सफल रही।

प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बेहतर हुआ है: CM योगी
CM योगी ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बेहतर हुआ है। NCRB के आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि प्रदेश में हर प्रकृति के अपराध में कमी आई है। 2022 में हम कानून व्यवस्था को आधार बनाकर चुनाव के मैदान के गए थे और यह बहुत बड़ी बात है कि कानून व्यवस्था के मामले पर कोई सरकार 2 तिहाई बहुमत के साथ रिपीट हो जाए। इसमें बड़ी भूमिका आधी आबादी ने निभाई, जिन्हें सुरक्षा का बेहतर वातावरण मिला।
PunjabKesari
'आज उत्तर प्रदेश को लेकर लोगों में नकारात्मक सोच नहीं है'
उन्होंने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश को लेकर लोगों का परसेप्शन था कि UP  का कुछ नहीं हो सकता, UP नहीं सुधर सकता, UP एक बीमारू राज्य है जो देश को बीमार कर रहा है। पिछले साढ़े 6 वर्षों में हमारी सरकार ने देश और दुनिया में उत्तर प्रदेश के प्रति व्याप्त इस धारणा को बदलने में सफल रही। आज उत्तर प्रदेश को लेकर लोगों में नकारात्मक सोच नहीं है। आज उत्तर प्रदेश सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से संभव हो पाया, जिन्होंने एक प्रकाश पुंज के रूप में उत्तर प्रदेश को नई दृष्टि दी।
PunjabKesari
देश की बागडोर PM मोदी के हाथों में आने के बाद भारत के प्रति दुनिया की धारणा बदली है: CM योगी
CM योगी ने कहा कि 2014 के पहले भारत के बारे में दुनिया की धारणा बहुत नकारात्मक थी। दुनिया का कोई भी देश भारत को गंभीरता से नहीं लेता था। देश की बागडोर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में आने के बाद भारत के प्रति दुनिया की धारणा बदली है। अब दुनिया भारत को सकारात्मक दृष्टि से देखती है और गंभीरता से लेती है। आज दुनिया में जब कोई संकट आता है तो भारत और प्रधानमंत्री मोदी संकट मोचक के रूप में दुनिया को संकट से निकालने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक देश के अंदर एक विश्वास का माहौल उत्पन्न हुआ है कि देश का राजनीतिक नेतृत्व जो फैसला लेगा वो जनता और देश के हित में होगा।
PunjabKesari
'आज कोई भी दुश्मन भारत की तरफ आज टेढ़ी नजरों से नहीं देख सकता है...'
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश के लोगों में बाह्य, आंतरिक और आर्थिक सुरक्षा के मामले में एक विश्वास पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज कोई भी दुश्मन भारत की तरफ आज टेढ़ी नजरों से नहीं देख सकता है, क्योंकि उसको मालूम है कि अगर हम घुसपैठ करेंगे तो भारत के बहादुर जवान पूरी मुस्तैदी के साथ उसका जवाब देंगे। आज भारत के दुश्मनों को पता है कि भारत की सीमा में अतिक्रमण करने के क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!