Lucknow: 9 महीने से एक साथ लिव इन में रह रही प्रेमिका को प्रेमी ने उतारा मौत के घाट, सोशल मीडिया के जरिये हुई थी दोस्ती

Edited By Ajay kumar,Updated: 18 Aug, 2023 06:34 PM

lucknow girlfriend shot dead

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हत्या का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप प्रेमी पर लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों करीब 9 महीने से एक साथ लिव इन में रह रहे थे। दोनों की दोस्ती...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हत्या का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप प्रेमी पर लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों करीब 9 महीने से एक साथ लिव इन में रह रहे थे। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिये हुई थी।

PunjabKesari

जानिए कैसे हुआ हत्या का खुलासा
दरअसल, राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित क्रिस्टल अपार्टमेंट में बीती रात एक युवती के हत्या कर दी गई। हत्या का खुलासा तब हुआ जब युवती के माता-पिता उसके फ्लैट पर पहुंचे। बेटी का शव देखकर  उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपित प्रेमी ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो ऋषभ प्रतापगढ़ का रहने वाला है। उसकी रिया से जान पहचान सोशल मीडिया के जरिये हुई थी। बताया जा रहा है कि रिया का तलाक हो चुका है और उसके एक बेटी भी है। इस बात की जानकारी पहले ऋषभ को नहीं थी, जानकारी होने के बाद से ही ऋषभ और रिया में विवाद होने लगा। गुरुवार रात विवाद इतना बढ़ा की ऋषभ ने रिया की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद फ्लैट बंद कर भाग निकला। हत्या की एक वजह ऋषभ का रिया पर शक करना भी बताया जा रहा है।

PunjabKesari

पड़ोसियों ने नहीं सुनी गोली की आवाज
फ्लैट में हुये झगड़े और उसके बाद गोली चलने की आवाज पड़ोसियों ने नहीं सुनी। आसपास फ्लैट में रहने वाले लोगों को ऋषभ और रिया के फ्लैट से टीबी चलने की आवाज तो आ रही थी, लेकिन गोली चलने की आवाज नहीं आई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!