LT Grade Teacher Recruitment 2025: दिसम्बर में हो सकती है LT Grade की प्रारंभिक परीक्षा, आयोग ने विद्यालयों से मांगे सहमति-प्रपत्र

Edited By Ramkesh,Updated: 20 Sep, 2025 02:16 PM

lt grade teacher recruitment 2025

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए प्रारंभिक (Prelims) परीक्षा 06 दिसम्बर, 07 दिसम्बर एवं 21 दिसम्बर 2025 का करा सकता है। दरअसल, आयोग ने इसे लेकर विद्यालयों से सहमति-प्रपत्र मांगे है। राजकीय माध्यमिक विद्यालय राजकीय डिग्री...

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए प्रारंभिक (Prelims) परीक्षा 06 दिसम्बर, 07 दिसम्बर एवं 21 दिसम्बर 2025 का करा सकता है। दरअसल, आयोग ने इसे लेकर विद्यालयों से सहमति-प्रपत्र मांगे है। राजकीय माध्यमिक विद्यालय राजकीय डिग्री कॉलेज, राज्य/केन्द्र विश्वविद्यालय पॉलिटेक्निक, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, राजकीय मेडिकल कॉलेज, वित्त पोषित शैक्षणिक संस्थाओं को परीक्षा केंद्र बना सकता है।

आप को बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय इंटर कॉलेजों में एलटी ग्रेड (LT Grade) सहायक अध्यापक के पदों पर कुल 7,466 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।

पदों की संख्या इस प्रकार है:-
- यह भर्ती कुल 7,466
- 4,860 पद पुरुष शाखा के लिए
- 2,525 पद महिला शाखा के लिए
-81 पद दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अंतर्गत आरक्षित हैं।

गौरतलब है कि 2018 में हुई 10,768 पदों की पिछली भर्ती में एकल परीक्षा के आधार पर चयन हुआ था, लेकिन इस बार आयोग ने प्रक्रिया में पारदर्शिता और गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए दो चरणों—प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा—का आयोजन करने का निर्णय लिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!