शादी के बाद से ही बिता रहे भगोड़े जैसी जिंदगीः साक्षी मिश्रा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 16 Sep, 2019 04:40 PM

life like a fugitive after marriage sakshi mishra

प्रेम विवाह कर सुर्खियों में आई बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा एक बार फिर चर्चा में है। साक्षी का कहना है कि उन्‍हें अभी भी जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है...

लखनऊः प्रेम विवाह कर सुर्खियों में आई बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा एक बार फिर चर्चा में है। साक्षी का कहना है कि उन्‍हें अभी भी जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

साक्षी ने कहा कि वह भगोड़े की तरह जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं। बीजेपी विधायक की बेटी का कहना है कि उनके वीडियो को हर जगह के लोगों ने देखा था। अब उन्‍हें वॉट्सऐप और फेसबुक पर रोज धमकियां मिल रही हैं।

उसने ने बताया, 'मेरे और मेरे पति के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा है। हाल ही में किसी ने यूट्यूब पर डाल दिया था कि मेरा और अजितेश का तलाक हो गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों का मैसेज और कॉल आया कि हम तुम्हें मार डालेंगे। वे शादी करने के मेरे फैसले को लेकर गालियां दे रहे थे।'

विधायक की बेटी ने कहा कि वह किराए के मकान के अलावा खुद को किसी अन्य जगह सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। साक्षी ने भोपाल के एक कॉलेज में पत्रकारिता में मास्टर डिग्री करने के लिए अप्लाई किया था, लेकिन प्रवेश परीक्षा नहीं दे पाईं।



 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!