7 साल के बच्चे का अपहरण; 50 लाख की रंगदारी न मिलने पर कर डाली हत्या, हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंका शव

Edited By Pooja Gill,Updated: 09 Jun, 2024 03:54 PM

kidnapping of 7 year old child due to not getting

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक सात साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने हत्या करने के बाद बच्चे का शव गांव के बाहर फेंक दिया। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे...

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक सात साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने हत्या करने के बाद बच्चे का शव गांव के बाहर फेंक दिया। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

50 लाख रुपए की मांगी रंगदारी
यह घटना  इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव की है। यहां पर रविवार सुबह सात साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। दरअसल, गांव में जय भगवान यादव का परिवार रहता है। वह शिक्षक हैं। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह उनके बेटे सुमित यादव का अपहरण कर लिया गया। कुछ देर बाद घर के पास एक चिट्ठी पड़ी मिली। जिसमें अपहरणकर्ता ने 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। घटना की जानकारी पर एसएसपी, थाना इंचाैली, मवाना और भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में गांव के दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू की।

गन्ने के खेत में मिला बच्चे का शव
इसी बीच गांव के बाहर बच्चे का शव पड़ा मिला। मृतक की उम्र सात वर्ष है। उसका शव गांव के ही बार गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसके हाथ व पैर बंधे हुए थे और मुंह में गन्ना डाला हुआ था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने शव को मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और हंगामा किया। वहीं माैके पर सात थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं मल्लिकार्जुन खरगे, आज नरेंद्र मोदी तीसरी बार PM पद की लेंगे शपथ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की तीसरी सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है और नयी मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले सदस्यों की प्रधानमंत्री मोदी से उनके निवास पर मुलाकात हुई है। शपथ ग्रहण समारोह में विदेशी मेहमानों के साथ विपक्ष के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। 

​​​​​​​

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!