Kasganj News: समधी को समधन से हुआ प्यार, बेटे-बेटी की शादी से पहले दोनों हुए घर से फरार

Edited By Pooja Gill,Updated: 16 Jul, 2024 10:45 AM

kasganj news samadhi fell in love

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर बच्चों की शादी से पहले समधी-समधन में प्यार हो गया। कुछ दिनों की बातचीत के बाद दोनों बच्चों की शादी से पहले घर से फरार हो गए...

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर बच्चों की शादी से पहले समधी-समधन में प्यार हो गया। कुछ दिनों की बातचीत के बाद दोनों बच्चों की शादी से पहले घर से फरार हो गए। इस घटना  के बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। दुल्हन के पिता ने इसको लेकर दूल्हे के पिता पर FIR दर्ज कराई है। इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

जानिए पूरा मामला
यह पूरा मामला जिले के गंजडुंडवारा थाना इलाके का है। यहां एक गांव में रहने वाले पप्पू की बेटी की शादी शकील नाम के शख्स के बेटे से तय हुई थी। शकील का पप्पू के घर आना-जाना था। इधर, शादी की तारीख नजदीक आ रही थी। लेकिन इस बीच ऐसा कांड हो गया कि दोनों परिवार हैरान रह गए। क्योंकि शकील अपनी समधन यानि पप्पू की पत्नी को लेकर भगा ले गया। पप्पू ने आरोप लगाया है कि शकील उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया है। पप्पू ने शकील पर पत्नी का अपहरण करने की तहरीर दी है। पुलिस भारतीय न्याय संहिता के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

दोनों के प्रेम प्रसंग की बात आई सामने  
बताया जा रहा है कि समधी शकील के 10 बच्चे हैं, जबकि उसकी समधन के 7 बच्चे हैं। दोनों घर से फरार हैं। पीड़ित पप्पू ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। समधी और समधन में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पत्नी के गायब होने के मामले में पीड़ित ने कहा कि मेरी पत्नी को शकील किडनैप करके ले गया है। मेरी बेटी का रिश्ता उसके बेटे के साथ होने वाला था। उसका घर आना-जाना था। इसी बीच वो बहाने से मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पत्नी का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि 8 जून को सूचना दी कि पीड़ित की पत्नी लापता है। सूचना पर तत्काल पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद पप्पू द्वारा 11 जुलाई को पुनः प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें गणेश पुर निवासी शकील को आरोपित किया गया कि वही उसकी पत्नी को भगा कर ले गया है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!