Kannauj News: कन्नौज पहुंचकर अखिलेश यादव ने DM से लिया जीत का प्रमाण पत्र, सपाइयों ने किया भव्य स्वागत

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Jun, 2024 03:12 PM

kannauj news sp chief akhilesh yadav took the certificate of victory

Kannauj News: समाजवादी पार्टी (सपा) सपा के अध्यक्ष और कन्नौज सीट से नवनिर्वाचित सांसद अखिलेश यादव ने बुधवार को अपने निर्वाचन का प्रमाणपत्र प्राप्त किया। यादव ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुभ्रान्त कुमार शुक्ला से प्रमाणपत्र हासिल किया। सपा...

Kannauj News: समाजवादी पार्टी (सपा) सपा के अध्यक्ष और कन्नौज सीट से नवनिर्वाचित सांसद अखिलेश यादव ने बुधवार को अपने निर्वाचन का प्रमाणपत्र प्राप्त किया। यादव ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुभ्रान्त कुमार शुक्ला से प्रमाणपत्र हासिल किया। सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को घोषित चुनाव परिणामों में कन्नौज सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के सुब्रत पाठक को एक लाख 70 हजार 922 मतों से पराजित किया था। यादव वर्ष 2000 में कन्नौज लोकसभा सीट के उपचुनाव में पहली बार चुने गये थे। उसके बाद वह वर्ष 2004 और 2009 में हुए आम चुनावों में भी इसी सीट से सांसद निर्वाचित हुए थे।

2012 में UP का मुख्यमंत्री बनने के कारण अखिलेश ने लोकसभा सदस्यता से दे दिया था इस्तीफा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के कारण उन्होंने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद हुए उपचुनाव में यादव की पत्नी डिम्पल यादव इस सीट से निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में डिम्पल एक बार फिर कन्नौज से सांसद चुनी गई थीं। हालांकि 2019 में वह भाजपा के सुब्रत पाठक से हार गई थीं। इस बार चुनाव में अखिलेश यादव ने जीत दर्ज कर यह सीट एक बार फिर सपा की झोली में डाल ली है।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!