सूझबूझ ने बचा ली जिंदगी! Noida में आग की लपटों में घिरी चलती कार, जलकर राख होने से पहले चालक ने लगाई छलांग

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Apr, 2026 01:17 PM

noida noida massive fire erupts in moving car driver jumps out to save life

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 98 के पास एक चलती कार में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए समय रहते कार से...

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 98 के पास एक चलती कार में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना की जानकारी देते हुए शनिवार को पुलिस ने बताया कि, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। 

ये भी पढ़ें:- झाड़ियों में छिपा था 150 किलो का शिकारी: Meerut में 2.25 मीटर लंबे मगरमच्छ का आधी रात को रेस्क्यू, ऐसे मिली कामयाबी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चलते समय अचानक उसमें से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सुचारु कराया। आग लगने के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। 

ये भी पढ़ें:- स्मार्टफोन रखा तो कटेगा नाम! दारुल उलूम देवबंद का सख्त फरमान, उल्लंघन पर 1500 नए छात्रों को दी निष्कासन की चेतावनी

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है लेकिन पुलिस और दमकल विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच के बाद ही आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन घटना ने एक बार फिर वाहन सुरक्षा और नियमित जांच की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!