राममंदिर निर्माण को लेकर बोले कमलनाथ- यह हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 01 Aug, 2020 05:33 PM

kamal nath said about the construction of ram temple

उत्तर प्रदेश के रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के ‘भूमि पूजन'' से चार दिन पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का...

भोपाल/अयोध्याः उत्तर प्रदेश के रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के ‘भूमि पूजन' से चार दिन पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है।

उधर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी यही चाहते थे कि जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने और राम लला वहां विराजें।

कमलनाथ ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूं। देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी। उन्होंने कहा, ‘‘राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है। ये सिर्फ़ भारत में ही संभव है।'' सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘रामहि केवल प्रेमु पिआरा। जानि लेउ जो जान निहारा॥ भावार्थ:-श्री रामचन्द्रजी को केवल प्रेम प्यारा है, जो जानने वाला हो (जानना चाहता हो), वह जान ले।

उन्होंने लिखा, ‘‘हमारी आस्था के केंद्र भगवान राम ही हैं। और आज समूचा देश भी राम भरोसे ही चल रहा है। इसीलिए हम सबकी आकांक्षा है कि जल्द से जल्द एक भव्य मंदिर अयोध्या राम जन्म भूमि पर बने और राम लला वहां विराजें। :दिवंगत प्रधानमंत्री: राजीव गांधी जी भी यही चाहते थे।'' उन्होंने कहा, ‘‘रही बात मुहूर्त की, तो इस देश में 90 प्रतिशत से भी ज्यादा हिन्दू ऐसे होंगे जो मुहूर्त, ग्रह दशा, ज्योतिष, चौघड़िया आदि धार्मिक विज्ञान को मानते हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘...5 अगस्त को :राम मंदिर: शिलान्यास का कोई मुहूर्त नहीं है। ये सीधे-सीधे धार्मिक भावनाओं और मान्यताओं से खिलवाड़ है।'

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!